मीडिया स्टूडेंट श्रुति :ऐंकरिंग भी पैकेजिंग भी

मीडिया की स्टूडेंट और उभरती हुई टीवी जर्नलिस्ट श्रुति ने एक न्यूज पैकेज लिखा जिसे न्यूज़ डॉन ने हुबहू वैसे ही पब्लिश कर दिया

1
740

लखनऊ। मीडिया स्टूडेंट श्रुति उभरती हुई टीवी ऐंकर है उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर एक न्यूज पैकेज तैयार किया जिसे News DON ने वैसे ही छाप दिया है। पढिये,

ऐंकर :17वीं लोकसभा चुनाव 2019 का राजनीतिक रण अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। सभी विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं, लेकिन विपक्षी एकता में मतभेद के साथ मनभेद भी खुलकर सामने आने लगे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

वीओ-1 : अखिलेश यादव ने कांग्रेस को समाजवादी पार्टी के साथ “धोखा” करने वाला दल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जरूरत से ज्यादा घमंड है और उसने हमेशा समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। अखिलेश के इस बयान ने विपक्षी राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

विजुअल :अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनावी रैलियां, कांग्रेस नेताओं के दृश्य, 2017 विधानसभा चुनाव के फुटेज।

वीओ-2 :लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद आए इस बयान में अखिलेश ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा गठबंधन के बावजूद समाजवादी पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा और बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ गई। हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, लेकिन अखिलेश ने इस हार के लिए सीधे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

बाइट : Akhilesh Yadav

President of Samajvadi Party Akhilesh Yadav
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

मीडिया स्टूडेंट श्रुति ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पैकेज में शामिल किया।

वीओ 3- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है, जबकि पांचवें चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। देशभर की निगाहें अब चुनावी नतीजों पर टिकी हैं, जिनका ऐलान 23 मई को किया जाएगा। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं और प्रचार अभियान तेज हो चुका है।

विजुअल :

वीओ 4- उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी के महागठबंधन ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। गठबंधन दल संयुक्त रैलियों और जनसभाओं के जरिए बीजेपी को चुनौती देने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश में लगी है।

बाइट : Mayawati

BSP Chief Madam Mayawati
बसपा प्रमुख मैडम मायावती

मीडिया स्टूडेंट श्रुति ने कॉग्रेस नेताओं के बयान के आधार पर उन्हें पैकेज में जगह दी है।

वीओ 5- कांग्रेस ने गठबंधन से हटाये जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतार दिया…..प्रियंका ने फिर ठान लिया कि चुनाव खुद के दम पर जीतना है और फिर कांग्रेस के प्रचार के लिए प्रियंका वाड्रा जोरो शोरों से काम में जुट गयीं, हालांकि ये सियासी खेल है कि एक दूसरे पर जब तक हमला ना बोलें तब तक राजनीति में मज़ा नहीं आता है।

विजुअल :

बाइट : प्रियंका गांधी

Congress Leader Rahul Gandhi with Akhilesh Yadav
राहुल गांधी और अखिलेश यादव

वीओ 6- अखिलेश यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा।

बाइट : ‘हमें कह रहे हैं कि संविधान ना होता, तो भैंस चरा रहे होते’ , कैसे सीएम हैं योगी आदित्यनाथ?  अगर लैपटॉप दे दो कि जरा चला दो तो दो दिन पता नहीं लगेगा और गायब हो जाएंगे। अगर हमारे बारे में उनके ये विचार हो सकते हैं तो सोचो गरीब के बारे में क्या तुलना करते होगे। For more updates follow on X 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY