लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में राजधानी लखनऊ समेत कई स्थानों पर वोटिंग शुरू हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के चिल्ड्रन पैलेस न्यून सिपल नर्सरी स्कूल में अपने मत का प्रयोग किया। इस पोलिंग बूथ पर मायावती ने सबसे पहले वोट डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 7 चरणों के विधानसभा चुनाव में आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है तो सबसे पहले मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के उत्सव में आप अपने घरों से जरूर निकलें और अपना एक-एक वोट जरूर डालें। बाबासाहेब के अथक प्रयासों से वोट डालने का अधिकार मिला है इसलिए वोट डालने का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
भाजपा नेता अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बीएसपी अच्छा चुनाव लड़ रही है इस सवाल के जवाब में मायावती ने कहा, यह उनकी महानता है जो उन्होंने सच्चाई को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा बीएसपी को अकेले दलितों का ही नहीं, मुसलमानों का ही नहीं बल्कि अति पिछड़े वर्गों समेत सर्व समाज के लोगों का वोट मिल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है सन 2007 की तरह बहुजन समाज पार्टी सरकार बनाएगी
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के दावे खोखले हैं कहीं ऐसा ना हो जाए कि इनके दावे धरे के धरे न रह जाएं। जब रिजल्ट आएगा तो वक्त बताएगा तो कौन कितने पानी में है। उन्होंने मीडिया और समाजवादी पार्टी के मिथ्या प्रचार की खिल्ली उड़ाते हुए कहा जो लोग कह रहे हैं कि मुसलमानों का वोट समाजवादी पार्टी को जा रहा है वो क्षेत्र में जाकर इन चीजों की सच्चाई का पता कर सकते हैं उन्होंने कहा ज्यादातर मुसलमानों का मानना है कि जिन सीटों पर बहुत पहले से मुस्लिम प्रत्याशी तैयारी कर रहे थे उन्हें टिकट नहीं दिया गया क्योंकि सपा की कार्यशैली से सभी वाकिफ हैं।
मायावती ने कहा अखिलेश यादव को मेरी फिक्र छोड़ कर ये सोचना चाहिए कि यादव समाज का वोट उन्हें मिल रहा है या नहीं मिल रहा है वो इसकी फिक्र करें। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अंबेडकरवादी नहीं हैं। अगर अखिलेश अंबेडकरवादी होते तो वह हमारे द्वारा शुरू किए गए कार्यों और जगहों के नाम अपनी सरकार में ना बदलते। अखिलेश यादव नकली अंबेडकरवादी हैं।
बसपा सुप्रीमो ने कहा सपा सरकार बनाने का सपना देख रही है उनका सपना चकनाचूर होगा। जब जब सपा सरकार सत्ता में रही है पिछड़ों का दलितों का गरीबों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। ब्राह्मण समाज का भी उत्पीड़न सपा सरकार में ही हुआ है। उन्होंने कहा अखिलेश यादव केवल बयानबाजियों से ही माहौल बना रहे हैं। सपा को गुंडावादी और माफियावादी करार देते हुए कहा इनके कार्यकर्ताओं का दिमाग अभी से खराब हो गया है। इनकी सरकारों में खूब दंगे हुए मुजफ्फरनगर का दंगा समाजवादी पार्टी की सरकार का उदाहरण है। समाजवादी पार्टी को यूपी की जनता रिजल्ट आने से पहले नकार चुकी है क्योंकि जनता को यह मालूम है कि सपा सरकार का मतलब है गुंडाराज और माफिया राज।

मायावती ने कहा समाजवादी पार्टी के मुखिया का चेहरा उतरा हुआ है जो यह बता रहा है कि उनकी पार्टी के लोग और वह दुखी है। समाजवादी पार्टी के लोग जहां जा रहे हैं वहां लोग उनके खिलाफ हो जा रहे हैं। मैंने देखा कि कई जगह उनके हेलीकॉप्टर को लोगों ने घेर लिया है।
बसपा प्रमुख ने एजेंसियों के सर्वे और मीडिया के विमर्श को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी वाले लोग जो सर्वे दिखा रहे हैं मीडिया जो दिखा रही है वह 2007 में भी ऐसे ही दिखा रहे थे लेकिन जब रिजल्ट आए तो बीएसपी नंबर वन थी। इस बार भी नतीजों के बाद रिजल्ट बसपा के पक्ष में जाएगा।






































