लगा झटका ………. हिली हिलेरी

0
325

हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी है| इसके साथ ही उन्होंने ने चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान भी कर दिया है|
अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का सपना संजोए चुनावी मैदान में उतरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की उम्मीदें इस परिणाम के साथ ही टूट गई हैं। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 288 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 215 मत ही प्राप्त हुए हैं।
राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता होती है। 70 वर्षीय ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, ओहायो, फ्लोरिडा, टेक्सास और उत्तर कैरोलिना जैसे राज्यों में शानदार प्रदर्शन करके आसानी से ये आंकड़ा छू लिया है|

LEAVE A REPLY