चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ चुनाव आयोग की नसीहत, कोरोना का ना हो प्रसार इसलिए डिजीटल कीजिये प्रचार

इस बार उत्तर प्रदेश में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता बने। इस बार इस बार मतदाता सूची में कुल 52 लाख 80 हजार 882 लोगों के नाम जोड़े गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। इस साल नए मतदाताओं में 23 लाख 92 हजार 258 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 हैं। वहीं 1 हजार 636 मतदाताओं ने खुद को थर्ड जेंडर के रूप में पंजीकृत कराया है।

0
439

लखनऊ / दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच आज भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) ने भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि यूपी में 29 प्रतिशत वोटर पहली बार वोट डालेंगे, इस बार वोटिंग टाइमिंग एक घंटा बढ़ा दी गई है।

चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली पर रोक लगा दी है। वर्चुअल रैली से ही चुनाव प्रचार होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने जानकारी दी कि चुनाव प्रचार डिजिटल, वर्चुअल, मोबाइल के जरिए करें। फिजिकल प्रचार के पारंपरिक साधनों का इस्तेमाल कम से कम करें।

इसके अलावा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कोई प्रचार, जन संपर्क राजनीतिक पार्टियां नहीं कर सकेंगी, विजय जुलूस भी नहीं निकाला जा सकेगा। विजय उम्मीदवार दो लोगों के साथ प्रमाण पत्र लेने जाएंगे और पार्टियों को तय जगहों पर ही सभा करने की अनुमति होगी। सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती से करेंगे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है, ऐसे में 14 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में  वोटिंग होगी। पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा 14, तीसरा 20, चौथा 23, पांचवा 27 फरवरी और छठा 3 मार्च तथा सातवां चरण 7 मार्च को सम्पन्न होगा। साथ ही 10 मार्च को मतगणना होगी और नतीजे आएंगे। लखनऊ में 23 फरवरी को चौथे चरण में मतदान होगा और कानपुर में 20 फरवरी को तीसरे चरण में मतदान होगा।

इस बार उत्तर प्रदेश में 52 लाख 80 हजार 882 नए मतदाता बने। इस बार इस बार मतदाता सूची में कुल 52 लाख 80 हजार 882 लोगों के नाम जोड़े गए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। इस साल नए मतदाताओं में 23 लाख 92 हजार 258 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 हैं। वहीं 1 हजार 636 मतदाताओं ने खुद को थर्ड जेंडर के रूप में पंजीकृत कराया है। इन आंकड़ों के हिसाब से नए नामों में इस बार महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबलें कहीं ज्यादा। वहीं निर्वाचन अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि फिलहाल राज्य में कुल 1,74,351 मतदान केंद्र हैं।

यूपी में कुल 15,02,84005 वोटर हैं पिछली बार उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 14,71,43,298 थी जो अब बढ़कर 15,02,84005 हो गयी है। इनमें से 24,03,296 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। महिला पुरुष मतदाताओं की बात करें तो राज्य में पुरुष मतदाता कुल 8,04,52,736 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 हैं और प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर हैं।

LEAVE A REPLY