DSMNR University की सांस्कृतिक संध्या में विकास ने समॉ बांधा

डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया विकास झा की संगीतमय प्रस्तुति

0
1486

लखनऊ । डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (DSMNR University) के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस समय एक अलग ही संगीतात्मक वातावरण देखने को मिला, जब दिल्ली से आमंत्रित प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत कलाकार विकास झा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों की भारी भीड़ मौजूद रही। जैसे ही विकास झा अपनी संगीत मंडली के साथ मंच पर पहुंचे, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ और सुरों की गहराई ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। तबला, हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्रों के संगम ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग संगीत की दुनिया में खो गए। कई बार ऐसा दृश्य देखने को मिला जब हजारों हाथ तालियाँ बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे थे। विद्यार्थियों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया और सभी कलाकार की प्रस्तुति की सराहना करते नजर आए।

DSMNR University मे Cultural fest के बाद News DON से बातचीत करते हुए विकास झा ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में संगीत के नाम पर केवल शोर-शराबा अधिक सुनाई देता है, जबकि शास्त्रीय संगीत आत्मा और मन को शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ध्यानपूर्वक किसी शास्त्रीय कलाकार को सुनता है तो वह उसकी मधुर धुनों में पूरी तरह खो जाता है। इसके विपरीत रॉक और पॉप संगीत क्षणिक मनोरंजन तो दे सकता है, लोगों को झूमने पर मजबूर कर सकता है, लेकिन मन की चंचलता को शांत नहीं कर सकता।

उन्होंने युवाओं से भारतीय शास्त्रीय संगीत को समझने और अपनाने की अपील भी की। इस अवसर पर DSMNR University के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर रजनी रंजन सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY