घरेलू आटा चक्की से घर पर पीसीये आटा और निकालिये तेल

कंपनी के संस्थापक निदेशक अरुण जायसवाल ने बताया कि शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक आटा और तेल के लिये अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अब आपके घर में ही आटा चक्की और स्पेलर की सुविधा उपलब्ध है।

0
1947
Ghareloo aata chakki ke sandarbh me mashine ke features batate hue company ke chairman
घरेलू आटा चक्की के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के अधिकारी

लखनऊ । विश्व मजदूर दिवस (World Labour Day) के अवसर पर फाइबिल इंडिया इंडस्ट्री (Fibil India Industries) ने बुधवार को लखनऊ में घरेलू आटा चक्की और तेल निकालने वाले स्पेलर को लांच किया।कंपनी के संस्थापक निदेशक अरुण जायसवाल ने बताया कि शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक आटा और तेल के लिये अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अब आपके घर में ही आटा चक्की और स्पेलर की सुविधा उपलब्ध है।

अरुण जायसवाल ने घरेलू आटा चक्की एवं स्पेलर मशीनों का डेमो कर के बताया कि दोनों ही मशीनें स्वचालित (Automatic) हैं उन्होंने आगे कहा कि आटा चक्की एक घंटे में 10 किलोग्राम फाइबर युक्त आटा पीस सकती है। अरुण जायसवाल ने न्यूज डॉन (News DON पर ऐसी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें ) से बात करते हुए कहा कि हमारी कंपनी अत्याधुनिक गैस चूल्हे भी बनाती है।

घरेलू उपयोग के लिए आधुनिक आटा चक्की एवं स्पेलर मशीनों का प्रदर्शन करते हुए अरुण जायसवाल ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा निर्मित दोनों मॉडल पूरी तरह स्वचालित (ऑटोमैटिक) तकनीक पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि इन मशीनों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि घरों में आसानी से उच्च गुणवत्ता वाला ताजा और पौष्टिक आटा तैयार किया जा सके। मशीन की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक घंटे में लगभग 10 किलोग्राम तक फाइबर युक्त आटा पीसने की क्षमता रखती है, जिससे परिवारों को बाजार के पैकेटबंद आटे पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

अरुण जायसवाल ने न्यूज डॉन (News DON) से बातचीत में बताया कि कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से घरेलू कार्यों को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी केवल आटा चक्की ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक और ऊर्जा दक्ष गैस चूल्हों का भी निर्माण करती है। ये उत्पाद सुरक्षा, गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे नवाचार घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करेंगे।

For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY