राजनीति का रास्ता बहुत टेढ़ा है चलते-चलते कब खाई आ जाए पता नहीं चलता:अखिलेश

0
681
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
                                   बहुत कठिन है डगर पनघट की
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी के सबसे
आगे होने का दावा करते हुए कहा कि साइकिल का मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है। समाजवादी सरकार पर लोगों का भरोसा है। बिना भेदभाव के सपा सरकार ने काम किया हैं |  मुख्यमंत्री  ने कहा कि अच्छे दिन वालों ने सबको लाइन में लगाया। लाइन में लगे कइयों की मौत हो गई उनकी मदद समाजवादी सरकार ने की, बीजेपी ने नहीं। पैसा काला सफेद नहीं होता हैं हमारा-आपका लेन देन काला-सफेद होता है। गरीब किसान को काला सफेद के बारे में क्या पता। वो तो ईमानदारी से काम करना जानते है।
  श्री यादव ने कहा कि मोदी जी कहते हैं हमने कांग्रेस से दोस्ती कर ली। इससे हमारे लोगों के बीच कन्यूजन खत्म हुआ है। यह दो युवाओं का गठबंधन है जिसके पीछे बड़ा दिल और बडे मन की सोच हैं बड़े दल से दोस्ती करनी चाहिए। कंजूस से दोस्ती नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम साहब 1984 की बात करते है। वे इतना पीछे क्यों जाते हैं, फिरोजाबाद की बात ही याद दिला देते, तब भी हमें कांग्रेस ने चुनाव में हराया था।
  श्री यादव ने कहा कि साइकिल के आस पास न हाथी है न कमल। हमने जो एक्सप्रेस-वे सड़क बनाई है बीजेपी वाले एक बार इस पर चलकर देख लें, तो वे समाजवादी पार्टी को ही वोट देंगे। इस सड़क को करहल से दिल्ली पर पहुंचाएंगे। हम इस सड़क के किनारे मंडिया बनाएंगे ताकि स्थानीय किसानों का फायदा हो सके।
  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजनीति का रास्ता बहुत टेढ़ा है चलते-चलते कब खाई आ जाए पता नहीं चलता। मेरी कड़ी परीक्षा ली गई, लेकिन मैंने परिस्थिति के हिसाब से फैसला लिया। हम युवाओं के लिए, किसानों के लिए और अधिक लाभ की योजनाएं लाएंगे।

LEAVE A REPLY