लखनऊ – बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की 126वी जयंती के पर्व पर आज नवभारत पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय सी -60 , महानगर ,लखनऊ में एक कार्यक्रम किया गया | कार्यक्रम के मुख्यातिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीत सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की | अजीत सिंह ने कहा कि डा. आम्बेडकर के योगदान के जीतनी भी प्रसंशा की जाए कम है |संविधान निर्माता के रूप ख्याति प्राप्त बाबा साहब ने देश व समाज को जो सकारात्मक दिशा दी उसपर अमल करने की आवश्यकता है |
डा.आम्बेडकर हम सभी नौजवान पत्रकार साथियों के लिए प्रेरणा हैं : शिव कृपाल मिश्र

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्र ने कहा कि बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर की नीति ,नियत और नीतियां आज देश में परिलक्षित हो रही हैं |वर्तमान में दलित वर्ग में आज जो राजनीतिक चेतना लहर ले रही है वह बाबा साहब का ही योगदान है | उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि पिछले 60 वर्षों में बाबा साहब को जो दर्ज़ा और सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल सका |डा.आम्बेडकर हम सभी नौजवान पत्रकार साथियों के लिए प्रेरणा हैं जो कम से कम उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं में संघर्ष कर देश ही नहीं विदेशों में भी अपने दम पर ख्याति प्राप्त की |
एसोसिएशन के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जे .पी .सिंह गहलोत ने कहा कि बाबा साहब देश व समाज के लिए वह मिशाल हैं जिसकी मशाल सदियों तक जलती रहेगी और लोग उसको लेकर चलते रहेंगे |
कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रदेश महासचिव विवेक कुमार राय ने कहा कि डा. आम्बेडकर के नाम पर कुछ राजनीतिक दलों ने अपनी रोटी तो जरूर सेंकी लेकिन बाबा साहब के सिद्धांतों को समाज में न सही तरीके से बताया और न ही उचित स्थान दिया |आज हम पत्रकार साथियों का यह कर्तव्य है कि देश व समाज को उनके मूलभूत सिद्धांतों के बारे में समाज को सही तरह से बताया जाए |
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्तागणों में मुख्यरूप से प्रदेश सचिव मदन लाल वर्मा , कोषाध्यक्ष आर.के.मिश्र ,रणजीत राय ,अब्राहम मेराज , सुरेन्द्र सिंह चौहान ,संदीप शुक्ल सहित अन्य सदस्यगण एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे |






































