संभल मामले में सुदर्शन न्यूज़ चैनल के मालिक सुरेश चव्हाण गिरफ्तार किये गए |

0
1184

उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में हुए एक मामले में सुदर्शन न्यूज़ चैनल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुदर्शन न्यूज़ चैनल के मालिक सुरेश चव्हाण को पुलिस ने लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश चव्हाण ने संभल की जामा मस्जिद में जल चढ़ाने की घोषणा की थी।

सुरेश चव्हाण के ऐलान के बाद अलर्ट पर आयी पुलिस ने संभल में जामा मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी और सुरेश चव्हाण को लखनऊ एयर पोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। चव्हाण के पर संभल में भारतीय दंड संहिता की धारा 153A, 259A और 505 (1A) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार सुरेश चव्हाणके पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अफ़वाहें फैलाने के आरोप हैं। इन्हीं मामलों में उनकी गिरफ़्तारी हुई है। सुरेश चव्हाणके पर आरोप है कि उन्होंने अपने चैनल के माध्‍यम से सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया और चैनल पर ऐसी खबरें प्रसारित की गयी। गौरतलब है कि सुदर्शन न्यूज़ चैनल के मालिक सुरेश चव्हाण अपने चैनल पर एक धर्म विशेष को निशाना बनाते रहे है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here