
शत्रुघ्न सिन्हा एक दमदार एक्टर व नेता के रूप में पहचाने जाते हैं लेकिन आजकल अपने विवादित वयानो को लेकर काफी मशहूर हो रहे हैं,वर्षों तक बीजेपी का दामन थामे शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस के नेता हैं,मोदी सरकार के आने के बाद से भी शत्रु बीजेपी से खफा चल रहे थे और बीजेपी के विरोधियों के काफी करीब हो गए | कुछ दिनों से विवादों से दूर शत्रु आज फिर बड़े विवाद में फंस गए,उन्होंने आज जिन्ना पर टिपण्णी कर बैठे लेकिन कुछ ही देर बाद जुबान फिसलने की बात कह कर उन्होंने बयान से किनारा कर लिया |
मान लिया कि शत्रुघ्न सिन्हा की जबान फिसल गयी और उन्होंने गलत बोल दिया तो क्या उनके माफ़ी माँग लेना काफी है? शत्रु के मन में जरूर जिन्ना को लेकर कोई बात थी तभी जुबान पर आ गयी | शत्रुघ्न सिन्हा जैसे महान कलाकार व नेता को कुछ भी बोलने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए तभी उसे जबान पर लाना चाहिए |