सीएम

0
248

पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड स्थित सिल्कियारा टनल में फंसे सभी श्रमिकों
को सकुशल बाहर निकालने हेतु प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित रेस्क्यू
ऑपरेशन की सफलता पर सभी को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की प्राण रक्षा में अपना
अमूल्य योगदान देने वाले हर व्यक्ति को धन्यवाद दिया
लखनऊ : 28 नवम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तराखण्ड स्थित सिल्कियारा टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता के लिए उत्तराखण्ड सरकार का अभिनन्दन किया है। मुख्यमंत्री जी ने श्रमिकों की प्राण रक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले हर व्यक्ति को धन्यवाद दिया है।
——-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here