साक्षी महाराज का शाही इमाम को लेकर चुनाव आयोग और लॉ एंड आर्डर पर हमला

0
609

उन्नाव: उन्नाव बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने चुनाव आयोग के नोटिस के बाद कहा आयोग ने मुझसे 24 घंटे में जवाब मांगा और मैंने उनको बता भी दिया जो बयान दिया वो कोई राजनैतिक नहीं है और जहाँ मैंने दिया वो संत समागम था, वहा वक़्ता भी साधू थे और श्रोता भी, जो कहा मैंने वो जनसंख्या को बढ़ते देखते कहा जिसे ना प्रसाशन को दिक्कत होनी चाहिये ना चुनाव आयोग को|

कांग्रेस के नेता कैसी मित्तल के निर्वाचन आयोग को शिकायत के बाद आयोग हरकत में आया और साक्षी महाराज को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया, वही साक्षी महाराज ने कहा आयोग के नोटिस के बाद तुरंत जवाब दिया और मेरे जवाब से आयोग सहमत भी है इसके बाद जो होगा देखा जाएगा। साक्षी महाराज ने टीपू सुल्तान के बयान में कहा 25 लाख का इनाम रखा है| शाही इमाम ने मोदी जी का सिर कलम करने को लेकर उसमे लॉ एंड आर्डर को हरकत में लेना चाहिए और शाही इमाम के इस बयान को चुनाव आयोग को संज्ञान में लेना चाहिए अगर मोदी जी का कलम हो गया तो क्या होगा दो समुदायों के बीच क्या होगा ,इसको लेकर गृह मंत्रालय को संज्ञान लेना चाहिए।

LEAVE A REPLY