नई दिल्ली: आज कल कलाकारों ने फ़िल्मी दुनिया से अलग हटकर इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में भी खूब दिलचस्मी दिखाते नजर आ रहे है, हाल ही में विद्या बालन का एक ट्वीट काफी चर्चा में छाया हुआ हैं जिसमे उन्होंने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का सपोर्ट करती तो जरूर नजर आयी लेकिन गलती से एक गलती भी कर गई हमारी हिरोइन।
अमेरिका के अगले राष्ट्रपति को लेकर चुनाव के रिजल्ट भी आना शुरू हो चुके है, ऐसे में जब डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन में से कौन होगा अमेरिका का आने वाला राष्ट्रपति, यह चर्चा जोरो पर है, अब भला हमारे स्टार्स क्यों ना दे अपनी प्रतिक्रिया बस फिर क्या था, सलमाल के बाद एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी ट्वीट कर दिया कि वह भी हिलेरी को ही अमेरिका का अगला राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहती है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , मैं चाहती हूं कि हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की पहली राष्ट्रपति बने , अरे अरे ये क्या कर दिया विद्या जी लेकिन क्या करती विद्या अब तो गलती हो ही गई, बताया जा रहा है इस गलत ट्वीट पर ट्रोलर्स की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो चुकी है।






































