खत्म हो गई रार और तकरार

0
448

लखनऊ: अब सपा और कांग्रेस हो गये है चुनावी गठबंधन के लिए तैयार, रविवार शाम को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की कर दी|

गठबंधन की शर्तों के मुताबिक अब यूपी में सपा 298 सीटों पर और कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ही नहीं यह गठबंधन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को भी ध्यान में रखकर किया गया है| इसी को देखते हुए अन्य सियासी दल की यही कोशिश है कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार जैसा सपा-कांग्रेस का गठबंधन न बने| आपको बता दें कि सपा कांग्रेस के बीच इस समझौते से कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मायूस दिख रहें हैं| और भारी मन से इसे स्वीकार कर रहे हैं| यहां तक यह भी बताया जा रहा है कि महागठबंधन रोकने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने पहले रालोद को गठबंधन के दायरे से बाहर निकलवाया, जिससे कांग्रेस का दबाव कमजोर हुआ और जब शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के दूतों प्रशांत किशोर और धीरज श्रीवास्तव को बैरंग लौटाया तो गठबंधन टूटने की इबारत लिख गई। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तो खुश थे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व और उन रणनीतिकारों के चेहरों पर मायूसी सी छा गई है|

LEAVE A REPLY