एक था फौजी…!

कश्मीर में कुपवाड़ा में दर्दनाक हादसा, मेजर की गाड़ी खाई में गिरी

0
606
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में मेजर विकास सिंह की गहरी खाई में गिरने के बाद  इलाज के दौरान मौत की ख़बर है। गाजीपुर जिले के ताड़ीघाट गांव के रहने वाले विकास सिंह 2010 में 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स में नियुक्त हुए थे। मेजर विकास सिंह की वर्तमान तैनाती कुपवाड़ा में थी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मेजर विकास सिंह की फरवरी 2018 में आंचल के साथ शादी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक सोमवार की दोपहर तक शव पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। थानाध्यक्ष सुहवल ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग उनके घर पहुंचे और जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि हेडक्वार्टर द्वारा विकास सिंह की पत्नी को उनके निधन की सूचना मिली। वर्तमान में उनकी पत्नी वाराणसी में हैं, जहां से उन्होंने अपने परिजनों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि विकास सिंह अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे और ग्रामीणों के मुताबिक उनके पिता की पूर्व में हत्या कर दी गई थी।

परिजनों के मुताबिक विकास सिंह नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में फिसल कर गहरी खाई में गिर गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY