लखनऊ / अकबरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह धोषित किया गया है। इस बार सरकार द्वारा चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम सप्ताह को योग आयुष सप्ताह धोषित किया गया है। मुख्यमंत्री के संरक्षण में सेमरा, अकबरपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थापित योग वेलनेस सेंटर श्रावस्ती द्वारा आयुष निदेशक सुखलाल भारती व क्षेत्रीय आयुर्वेद व यूनानी अधिकारी डा. अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में बच्चों के सुपोषण को लेकर योग एवं आयुष विषय पर सिरसिया ब्लाॅक में एकदिवसीय जागरुकता अभियान चलाकर ब्लाॅक सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया।

सेमरा में तैनात योग प्रशिक्षक प्रवीण वर्मा द्वारा गर्भवती महिलाओं, बच्चों, व किशोरियों के पोषण एवं साफ-सफाई विषय पर प्रकाश डालते हुए योग, आसन, प्रणायाम मुद्रा, की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

योग प्रशिक्षक ने महिलाओं को योग करवाते हुए विभिन्न आसनों के माध्यम से कैसे दैनिक जीवन में निरोग रहा जा सकता है इसकी भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर योग सहायक अचर्ना वर्मा, आंगवाड़ी सुपरवाइजर ममता शाक्य, कुसुम शुक्ला व आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मुलता देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, व ब्लाॅक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






































