UP Madarsa Education : मदरसा शिक्षा के तौर तरीके बदलेंगे

लखनऊ के इंदिरा भवन के पंचम तल पर आहूत महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में हुई। 

0
1259

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)  । उत्तर प्रदेश की मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण को लेकर मंगलवार को लखनऊ में मदरसा विनियमावली में संशोधन बैठक हुई। लखनऊ के इंदिरा भवन के पंचम तल पर आहूत महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में हुई।

आपको बता दें कि बैठक में प्रदेशभर के मदरसों से जुड़े लोग शामिल थे। बैठक में मदरसा विनियमावली 2016 में  संशोधन पर विचार विमर्श किया गया।  सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि बैठक में राय मशवरे के बाद संशोधित प्रस्ताव  सरकार को भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY