Twitter to Rahul Gandhi : हम फॉलोअर्स की संख्या से छेड़छाड़ नहीं करते

Rahul Gandhi ने ट्विटर सीईओ से कहा कि पारंपरिक मीडिया पूरी तरह सरकार के कब्जे में है। ऐसे में सोशल मीडिया लोगों के मुद्दे उठाने और सरकार को जवाबदेह बनाने में ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने लिखा, 'दुनियाभर में सोशल मीडिया मंचों पर उदारवादी लोकतंत्र और तानाशाही के बीच वैचारिक लड़ाई आकार ले रही है।

0
494
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

लखनऊ / दिल्ली । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि उन्हें इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर नए फॉलोवर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने इसके लिए ट्विटर पर भारत सरकार का दबाव होने की बात कही। राहुल ने कहा कि अगस्त 2021 में उनका ट्विटर अकाउंट थोड़ी देर के लिए ब्लॉक हुआ था।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में ट्विटर की नीतियों पर गौर करने की सलाह दे दी है। ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल को लिखी चिट्ठी के जवाब में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि फॉलोअरों की संख्या सार्वजनिक होती है और ट्विटर इससे कोई छेड़छाड़ नहीं करता है। राहुल ने 27 दिसंबर को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि ट्विटर मोदी सरकार के दबाव में आकर उनके फॉलोअरों की संख्या बढ़ने नहीं दे रहा है।

राहुल गॉधी ने ट्विटर को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है कि उन्हें इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर नए फॉलोवर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने इसके लिए ट्विटर पर भारत सरकार का दबाव होने की बात कही। राहुल ने कहा कि अगस्त 2021 में उनका ट्विटर अकाउंट थोड़ी देर के लिए ब्लॉक हुआ था, तब से फॉलोअर्स के मामले में सारी गतिविधि जैसे थम सी गई है। राहुल गांधी ने ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल को लिखा, यह सुनिश्चित करने की आपकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि ट्विटर भारत में तानाशाही को जड़ जमाने में सक्रिय मदद नहीं करे।

 

केरल के वायनाड से कांग्रेस सासंद ने ट्विटर को अपनी शिकायत के समर्थन में जो डीटेल्स दिए, उनमें उन्होंने कहा कि हर महीने 2.3 लाख से भी ज्यादा की रफ्तार से नए-नए फॉलोअर उनसे जुड़ रहे थे जो किसी-किसी महीने में तो 6.5 लाख तक पहुंच गए थे। हालांकि, अगस्त 2021 से उनके नए फॉलोवर्स की संख्या बहुत ज्यादा गिर गई और वह सिर्फ 2,500 प्रति माह की दर पर आ गई है। इस तरह, उनके 1.95 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हो ही नहीं रहा है।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष अगस्त महीने में राहुल गांधी ने एक बलात्कार पीड़िता के परिवार की तस्वीर ट्वीट कर दी थी जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने ट्विटर से कार्रवाई करने की मांग की। तब ट्विटर ने माना कि राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन किया और उनका हैंडल करीब आठ दिनों के लिए लॉक कर दिया गया। बाद में जब अकाउंट को अनब्लॉक किया गया तो कांग्रेस पार्टी ने कहा कि तब से राहुल के ट्विटर हैंडल को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Rahul Gandhi ने ट्विटर सीईओ से कहा कि पारंपरिक मीडिया पूरी तरह सरकार के कब्जे में है। ऐसे में सोशल मीडिया लोगों के मुद्दे उठाने और सरकार को जवाबदेह बनाने में ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने लिखा, ‘दुनियाभर में सोशल मीडिया मंचों पर उदारवादी लोकतंत्र और तानाशाही के बीच वैचारिक लड़ाई आकार ले रही है। इससे ट्विटर जैसी कंपनियों के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी तय होती है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here