कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संवैधानिक कर्तव्य मतदान अवश्य करें : सूचना निदेशक

73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना निदेशालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों बधाई दी एवं विशेष रूप से अपने विभाग लोगों को शुभकामनायें दीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर सूचना निदेशक ने भारतीय संविधान के संकल्पों को दोहराया और लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए आम जनमानस से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया एवं सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का संदेश दिया।

0
689

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । 73 वें गणतन्त्र दिवस  के अवसर पर सूचना निदेशक  शिशिर ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय सूचना निदेशालय परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजाभिवादन के साथ राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के संकल्पों को दोहराया गया।

सूचना निदेशक, शिशिर

सूचना निदेशक शिशिर ने भारतीय संविधान के महत्व व उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जहां भारतीय संविधान की विशेषताओं का उल्लेख किया, वहीं देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों के जीवन संस्मरणों की याद ताजा की। उन्होंने सभी को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

श्री शिशिर ने लोकतन्त्र की मतबूती के लिए सभी से मतदान अवश्य करने और लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्हांेने सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने स्काउट गाईड के बच्चों द्वारा मतदाता दिवस व कोविड काल में किये गये योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सूचना निदेशालय के सभागार में बर्बडांस ग्रुप के कोरियोग्राफर श्री बिक्कीराज के नेतृत्व में उनके गु्रप के बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

गणतंत्र दिवस के मौके पर निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ पत्रकार भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अपर निदेशक सूचना  अंशुमान राम त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी/पदेन संयुक्त निदेशक हेमन्त सिंह, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी रजनीकान्त वर्मा, उप निदेशक सूचना हरिशंकर त्रिपाठी, सर्वेश कुमार दुबे, राजेन्द्र यादव,  दिनेश कुमार सहगल, ओ0पी0राय उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना निदेशालय में सहायक निदेशक सूचना ऋषि कुमार सक्सेना सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा स्काउट गाईड के राजेन्द्र सिंह हंस पाल के साथ साथ  कामिनी श्रीवास्तव मौजूद थीं। इसके अलावा राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता डॉ अभिजीत सिन्हा, सिटी कनेक्शन के एडिटर विवेक राय के साथ साथ न्यूज डॉन के रिपोर्टर्स प्रिंस औ विकास टम्टा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here