सहकार भारती के स्थापना दिवस समारोह में विवेक राय मीडिया प्रमुख बने। उत्कृष्ट मीडिया कवरेज के लिए पत्रकार जितेंद्र, विकास एवं प्रिंस सम्मानित

उत्तर प्रदेश सहकार भारती का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर ने कहा समाज का उत्थान सहकारिता के बिना संभव नहीं है। समारोह में सहकार भारती उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई साथ ही साथ 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह दे कर म्मान किया गया।

1
976

लखनऊ / मुंबई। उत्तर प्रदेश सहकार भारती का रविवार को लखनऊ में स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।  लखनऊ के इंदिरानगर स्थित आईसीसीएमआरटी सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने किया।

अतिथियों  ने सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में केंद्रीय कार्यालय प्रमुख लक्ष्मण पात्रा की पुस्तक आर्थिक स्वावलंबन का विमोचन हुआ।

समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अधिवेशन में दायित्व निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं से आगामी योजनाओं पर रोडमैप तैयार करने का निर्देश किया गया। सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अनुभवों पर कार्यकर्ताओं में विचार विनमय किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर ने सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार को नमन करते हुए सहकार भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही पूर्व में आयोजित सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रदेश मीडिया प्रमुख विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यूज डॉन / तत्काल भारत के रिपोर्टर्स  (आरिशा, दीपशिखा एवं ज़ीनत) ने राष्ट्रीय अधिवेशन में मीडिया कवरेज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए सहकार भारती ने उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं एवं प्रिंस और विकास को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 450 से अधिक दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश से आये 3000 प्रतिनिधियों की जिस भव्यता के साथ स्वागत एवं व्यवस्था की थी, इसलिए वह सभी निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। संस्कार आधारित सहकारिता होनी चाहिए। ‌उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान सहकारिता के बिना संभव नहीं है। इस मूलमंत्र से अपने को जोड़कर काम करना है। उन्होंने कहा कि बिना संस्कार सहकार का उत्थान नहीं यह सहकार भारती का मूल मंत्र है।

श्री पाचपोर ने कहा कि समाज के सहकारी लोगों को सहकारिता के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। जो कार्य आज सहकार भारती कर रही है, वह काफी महत्वपूर्ण पूर्ण है। हमें सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए सहकारिता को संस्कार आधारित करना ही होगा। हमें सहकारी शब्द को पुनः स्थापित करना है इस संकल्प को लेकर चलना होगा। सहकार का कार्य समर्पण भाव से करना है। निरंतर करना है, इस भाव से चलते रहना है। कार्य की पहचान बनानी है।

उन्होंने आगे कहा कि सहकारिता का कार्य अकेले नहीं हो सकता, इस कार्य को मिलजुल कर परस्पर सहयोग से करना है। सहकार भारती की यह विशेषता है कि हम कार्य को अकेले नही समूह में करते हैं और समूह तभी स्वस्थ होता है जब उसमें परस्पर विश्वास होता है।

स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्य्क्ष नरेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें प्रदेश संगठन प्रमुख डॉ अरुण सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेन्द्र मिश्रा, अरुण सिंह,गजेंद्र अवस्थी, आसिफ जमाल, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ,महिला प्रमुख शारदा सिंह, सहमहिला प्रमुख रंजना पांडेय, अनुराधा श्रीवास्तव, मीडिया प्रमुख विवेक राय, सह मीडिया प्रमुख विजय अगरिया मनोनित किये गये।

जबकि सोशलमीडिया प्रमुख डॉ अतुल मोहन सिंह, संपर्क प्रमुख अशोक शुक्ला, एसएचजी प्रमुख मीनाक्षी राय, एस एच जी सह प्रमुख माला सिंह व शारदा सिंह,उपभोक्ता प्रमुख लोकेंद्र प्रताप,पैक्स प्रमुख जयवीर सिंह, पैक्स सह प्रमुख सतीश सैंगर, मत्स्य प्रकोष्ट प्रमुख अजय दिवाकर,विधि प्रमुख डी पी पाठक, विधि सहप्रमुख द्वारिका गुप्ता, डी सी बी प्रकोष्ट धीरेंद्र वर्मा , नगरीय बैक प्रकोष्ट प्रमुख दिनेश दीक्षित, नगरीय बैंक सह प्रकोष्ट प्रमुख शंकर लाल,क्रेडिट प्रकोष्ट नारायण प्रसाद खरे बनाये गये।

आपको बता दें कि सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया साथ ही साथ विपरण प्रकोष्ट प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि विपरण सह प्रमुख उमाकांत व रामगोपाल मिश्रा, श्रमसहकारी प्रकोष्ट प्रमुख विष्णु दुबे व विजय मिश्रा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रमुख कृष्ण कुमार ओझा, कार्यालय प्रमुख आदर्श श्रीवास्तव, कार्यालय प्रमुख सतीश दीक्षित मनोनीत किए गए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY