हुक्का बार में छापा, धुआँ उड़ाते 14 लोग पकड़े गये

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक होटल के अंदर से पुलिस टीम ने 11 हुक्का युक्त पाइप 14 चिलम 16 अन्य पाइप कोल 1 किलो फ्लेवर के 58 पैकेट फिल्टर दो पैकेट सिल्वर पाइप एक पीस बरामद किया गया

0
610

लखनऊ। गोमती नगर पुलिस ने रविवार शाम विनय खंड स्थित प्रकाश इन होटल में छापा मार हुक्का बार पकड़ा।। वहां अंदर धुंआ उड़ाते हुए 14 लोगों को दबोचा। पुलिस ने मौके से हुक्का का पाइप फ्लेवर बरामद किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक गोमती नगर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि विनय खंड में अभिषेक सिंह का प्रकाशन इन के नाम से होटल है। दबिश में पकड़े गए लोगों में होटल मालिक विनीत खंड निवासी अभिषेक सिंह सूरज राठौर आगरा का अभिषेक सिंह सुजीत मौर्य अरबाज अंसारी ऋषभ तिवारी अभय सिंह अनिकेत सिंह रोहन सिंह अंश राय यश सिंह आदर्श यादव बहराइच का अभिषेक सिंह नंदलाल शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक होटल के अंदर से पुलिस टीम ने 11 हुक्का युक्त पाइप 14 चिलम 16 अन्य पाइप कोल 1 किलो फ्लेवर के 58 पैकेट फिल्टर दो पैकेट सिल्वर पाइप एक पीस बरामद किया गया पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here