नहीं रहे, रील के ठाकुर सज्जन सिंह और रीयल के अनुपम श्याम ओझा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी। वह लखनऊ की भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक ऑर्ट्स के पूर्व छात्र रहे हैं। वह 'दस्तक', 'दिल से', 'लगान', 'गोलमाल' और 'मुन्ना माइकल' जैसी बॉलिवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

0
725

लखनऊ / प्रतापगढ़ / मुंबई। छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम (Anupam Shyam) का निधन हो गया है। वह 63 साल के थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। टीवी सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वह घर-घर में पॉप्युलर हो गए थे।

कहते हैं कि मौत कभी दरवाजा खटखटा कर नहीं आती। ये कब और कैसे आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। इसी मौत ने आज हमसे एक दमदार अभिनेता अनुपम श्याम ओझा को छीन लिया। प्रतापगढ़ स्टेशन रोड के रहने वाले अनुपम का लंबी बीमारी के बाद रविवार को मुंबई के निजी अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी निधन पर दुख व्यक्त किया है। दमदार अभिनेता टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर फेमस हो गए थे।

अनुपम श्याम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भले ही उनकी सेहत अच्छी नहीं थी, उन्होंने ‘प्रतिज्ञा 2’ में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाई क्योंकि लोग उनके कैरेक्टर को पंसद करते थे और वह दूसरे सीजन में अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते थे। अनुपम श्याम ने कहा था, ‘जिंदगी की जंग लड़ रहा था, वहां से आ गए हैं अब। अब प्रतिज्ञा शो के साथ मैं फिर से दर्शकों को मनोरंजन करना चाहता हूं।

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा ‘सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी। वह लखनऊ की भारतेंदु एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक ऑर्ट्स के पूर्व छात्र रहे हैं। वह ‘दस्तक’, ‘दिल से’, ‘लगान’, ‘गोलमाल’ और ‘मुन्ना माइकल’ जैसी बॉलिवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ के अलावा उन्होंने ‘रिश्ते’, ‘डोली अरमानों की’, ‘कृष्णा चली लंदन’ और ‘हम ने ले ली शपथ’ जैसी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here