ढाई करोड़ किसानों के बैंक खातों में चार महीने की धनराशि भेजी गई

PM Kisan Scheme के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दो करोड़ 36 लाख किसानों को 4 माह की धनराशि सोमवार को चार हज़ार 720 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह की धनराशि किश्त प्रति दो हजार रुपये खातों में भेजी जाएगी।

0
426

लखनऊ / दिल्ली । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उप्र के दो करोड़ 36 लाख किसानों के खाते में चार हजार 720 करोड़  ट्रांसफर करेंगे। अगस्त, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह की धनराशि किश्त प्रति दो हजार रुपये खातों में भेजी जाएगी। 

केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में करीब 18 लाख किसानों को 32 हजार 500 करोड़ रुपए दिए गए हैं। सोमवार को पीएम इसकी दूसरी किश्त भी जारी करेंगे। इसके अलावा वह एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के भी तीन लाभार्थियों से भी संवाद करेंगे। राज्य सरकार प्रवक्ता के अनुसार उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए सम्मिलित होंगे।

विधानसभा चुनाव-2017 में गेमचेंजर मानी गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का आगाज भी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी से ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को उज्ज्वला-2 योजना का वर्चुअल शुभारंभ बुंदेलखंड के महोबा से करेंगे।

 प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव-2017 से पहले उज्ज्वला-1 की शुरुआत एक, मई 2016 को पूर्वांचल के बलिया से की थी। इसके बाद चुनाव नतीजों में माना गया कि इस योजना की वजह से महिलाओं का भारी समर्थन भाजपा को मिला। अब उसी रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव-2022 के पहले उज्ज्वला-2 की शुरुआत के लिए यूपी को चुना गया है। इस चुनाव में भी भाजपा का फोकस महिला वोट बैंक पर है। मोदी-योगी सरकार की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों से पहले से ही संपर्क किया जा रहा है।

उज्ज्वला-1 के तहत प्रदेश में अब तक दो करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। जबकि, योजना के दूसरे चरण में एक करोड़ कनेक्शन का लक्ष्य है। इसमें ऐसे निम्न आय वर्ग के परिवारों को लाभ दिया जाएगा जो पहले चरण में छूट गए हैं। इससे पहले भी वोट बैंक को साधने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्टैंडअप योजना व किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत यूपी से ही की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here