अपहरण at Lucknow ! पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा

जानकीपुरम पुलिस के चार आरोपियों को दबोच कर तीन युवाओं को कराया रिहा 3 की तलाश जारी है इससे पहले अपहरणकर्ताओं ने युवकों को अगवा कर फिरौती मांगी थी 

0
640

लखनऊ । जानकीपुरम इलाके से 3 युवाओं को अगवा कर बंधक बनाया और फिर उनके परिवारी जनों से ₹800000 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर जानकीपुरम पुलिस ने रविवार सुबह 4 आरोपियों को सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक जानकीपुरम के गोडियनपुरवा निवासी विनोद मौर्य ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई सरोज मौर्य उसके दोस्त बबलू और सौरव गुप्ता को कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात अगवा कर लिया।

आरोपियों ने उनको कॉल कर ढाई लाख रुपये एक बैंक खाते में जमा कराने को कहा। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इसमें आदित्य निवासी अमृता खास पीलीभीत पीलीभीत अरुण सिंह निवासी खुदागंज शाहजहांपुर देवेंद्र सिंह धर्मेंद्र पटेल निवासी इज्जतगंज भगवानपुर डिमरी बरेली शामिल है तीन और की तलाश की जा रही है।

आरोपियों ने सरोज को सीतापुर में बंधक बनाया था वहां से मुक्त होने के बाद पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी पिटाई की जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद परिवारी जनों को कॉल कर 8 लाख रुपये की फिरौती मांगी।। पीड़ित के मुताबिक उसे और उसके साथियों को मलिहाबाद हरदोई के रास्ते शाहजहांपुर तक ले गए।। वहां से बरेली के एक होटल में बंधक बनाया वहां से पिटाई की इसके बाद सीतापुर के एक मकान में बंधक बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here