Portfolio Allocation : कर्नाटक में सिद्धारमैया गृह और खरगे नगर विकास मंत्री

Karnataka CM DK Shivakumar retained Finance and Intelligence during the latest Portfolio Allocation, while key ministries were assigned to Dr. Yathindra Siddaramaiah and Priyank Kharge.

0
34
Congress Leader DK Shivakumar taking oath on the occasion of Karnataka CM oath ceremony
कर्नाटक के कॉग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए

लखनऊ /बंगलूरू। कर्नाटक की राजनीति में सत्ता संतुलन और राजनीतिक संदेशों के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलौत ने बृहस्पतिवार देर रात मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल के सदस्यों में विभागों का आधिकारिक बंटवारा (Portfolio Allocation) कर दिया। विभागों के आवंटन के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है, क्योंकि कई अहम मंत्रालय मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने पास रखे हैं, जबकि कुछ प्रमुख विभाग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के करीबी चेहरों को सौंपे गए हैं।

Governor of karnataka has notified the portfolios of CM DK Shivakumar Cabinet.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंत्रीमंडल के मंत्रियों के विभागों की सूची

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने पूर्व की भांति इस बार भी वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली इंटेलिजेंस शाखा (Intelligence) की जिम्मेदारी भी उन्होंने खुद संभाली है। इतना ही नहीं, वे उन सभी विभागों की निगरानी भी करेंगे जिन्हें अभी किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे मुख्यमंत्री प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखना चाहते हैं।

This is the notification from karnataka Governor to assign portfolio in CM DK Shivakumar government.
राज्यपाल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मंत्रीमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे (Portfolio Allocation) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के परिवार को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया (Dr Yatindra Siddharamaiya) को गृह मंत्री (Home) बनाया गया है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे (Priyank Kharge) को नगर विकास (Urban Development) मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। इन नियुक्तियों को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कर्नाटक कॉग्रेस की महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें। 

Congress General Secretary (Organization) KC Venugopal letter of the the list of Congress candidates for Rajyasabha Bye Election.
राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कॉग्रेस उम्मीदवारों की सूची

इधर कांग्रेस ने द्विवार्षिक (Bye Election) राज्यसभा चुनाव के लिए भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी ने 7 राज्यसभा उम्मीदवारों में कर्नाटक से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि उनका वर्तमान राज्यसभा कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। ऐसे में पार्टी ने उन्हें दोबारा संसद के उच्च सदन में भेजने का फैसला कर अपने शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताया है। देश दुनिया की ताजातरीन खबरों और उसके निहितार्थ को समझने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

LEAVE A REPLY