Home Blog Page 6

भारत निर्वाचन आयोग का यूपी दौरा जारी, आगरा में की समीक्षा बैठक

लखनऊ:/आगरा /दिल्ली। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी कार्यांे की समीक्षा बैठक की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद कानपुर नगर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा एवं मेरठ में 75 जनपदों के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के क्रम में सोमवार 25 सितम्बर, 2023 को जनपद आगरा में चौथी समीक्षा बैठक 12 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ की गयी।

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री धर्मेन्द्र शर्मा एवं श्री नितेश व्यास तथा प्रधान सचिव श्री एन0एन0 बुटौलिया की अध्यक्षता में जनपद आगरा के दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के सभागार में 12 जनपदों यथा आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद तथा कन्नौज के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आगामी लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में मतदाता सूची की तैयारियों के संबंध में चर्चा की।

बैठक में जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची को शुद्ध बनाने हेतु अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने, मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने, ई0पी0 एवं जेण्डर रेशियो सुधारने के संबंध में निर्देश दिये गये। किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रह जाए, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किये जाए। 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु विश्वविद्यालयों, तकनीकी एवं मेडिकल कालेजों, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक आदि शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये कि विगत लोकसभा व विधानसभा सामान्य निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों को चिन्हित कर वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जायें। बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि राजनैतिक दलों के साथ निरन्तर बैठकें आयोजित कर मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में उनके भी सुझाव ले लिये जाएं तथा उनके सुझावों का गुण-दोष के आधार पर परीक्षण कर कार्यान्वित करने के संबंध में भी कदम उठाये जाएं।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि आगामी 17 अक्टूबर, 2023 से प्रारम्भ होे रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्रों की समय से छपाई एवं वितरण कराये जाने की कार्ययोजना बनायी जाय। इस सम्बंध में प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत सुनिश्चित कराया जाय।बैठक में भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक श्रीमती दीपाली मासिरकर, सचिव श्री पवन दीवान एवं अवर सचिव श्री प्रफुल्ल अवस्थी तथा प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा के साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती निधि श्रीवास्तव तथा श्री रत्नेश सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शुक्ल द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

CM योगी बोले, यूपी देश की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था

लखनऊ/नोयडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। वर्तमान में प्रदेश की कुल आबादी लगभग 25 करोड़ है। प्रदेश, देश की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। कुल आबादी का 56 प्रतिशत कार्यशील आयु समूह का होने के कारण यह भारत का सबसे युवा राज्य है। प्रदेश में खेल क्षेत्र को विकसित करने की अनेक सम्भावनाएं हैं। मोटो जी0पी0 वल्र्ड चैम्पियनशिप मोटरसाइकिल रेसिंग की एक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा है। उत्तर प्रदेश में इसका आयोजन हम सबके लिए अत्यन्त उत्साहवर्धक है। केंद्र और प्रदेश सरकार खेल क्षेत्र पर विशेष फोकस करते हुए इस प्रकार के इवेन्ट को आयोजित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री जी आज यहां जनपद गौतमबुद्धनगर में मोटो जी0पी0 भारत-2023 के अवसर पर आयोजित सी0ए0ओ0 राउण्डटेबल में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अवगत कराया गया है कि मोटो जीपी भारत-2023 के लिए लगभग 01 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इस आयोजन के साथ 275 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड जुड़े हुए हैं, जिसमें बी0एम0डब्ल्यू0, टिसोट, मिशेलिन, रेड बुल, शेल, ओकले, अमेजन, डी0एच0एल0, पेट्रोनास आदि महत्वपूर्ण ब्रांड सम्मिलित हैं। इस रेस के 20 वैश्विक आयोजनों से इन ब्रांड को प्रचार-प्रसार और संवाद का एक अद्वितीय अवसर प्राप्त होता है, जो कि यहां प्राप्त हो रहा है। इस आयोजन से प्रदेश के लिए अनेक सम्भावनाओं को लघु फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए इस आयोजन से सहायता मिलेगी। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का शुभारम्भ किया था। इसे फॉर्मूला 01 इण्डियन ग्रैंड प्रिक्स के आयोजन स्थल के रूप में जाना जाता था। मोटो जी0पी0 रेस का आयोजन वैश्विक आटो मोबाइल उद्योग के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है। इस आयोजन से प्रदेश और देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश की सम्भावनाओं में वृद्धि होगी। इन सम्भावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री जी ने मोटो जी0पी0 से जुड़े हुए सी0ई0ओ0, सी0एफ0ओ0, ऑर्गेनाइजर्स, बाइक राइड्र्स का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है आपके लिए भारत विजिट और यह आयोजन फलदाई साबित होगा। प्रदेश सरकार आश्वस्त करती है कि यह स्थल आपके आयोजन के लिए सदैव उपलब्ध रहेगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के आयोजन हों, इन संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकार कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कल देश और प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात जनपद वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक स्टेडियम, विकासखण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियम, हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान के निर्माण की कार्यवाही तेजी के साथ आगे बढ़ी है। राज्य सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम का निर्माण कर रही है। ग्राम पंचायतों में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल गठित किए गए हैं। इन्हें स्पोर्ट्स किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनेक सम्भावनाओं वाला प्रदेश है। यह सम्भावनाएं इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोड कनेक्टिविटी, मेट्रो सेक्टर, एयर कनेक्टिविटी, वॉटर-वे आदि क्षेत्रों में हैं। प्रदेश में लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी अपार सम्भावनाएं हैं। जिस क्षेत्र में मोटो जी0पी0 का यह इवेंट आयोजित किया जा रहा है, यह वही क्षेत्र है जहां भारत के दो महत्वपूर्ण ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का जंक्शन है। यहां लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर अनेक कदम उठाए गए हैं।

प्रदेश सरकार ने यहां पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ ही लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट हब के निर्माण के लिए कार्यक्रमों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया है। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में ही ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ मिलकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी एयर कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है। इनलैण्ड वॉटर-वे वाराणसी और हल्दिया के बीच में प्रारम्भ हो चुका है, जो पूर्वी बन्दरगाह के साथ प्रदेश को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक अवस्थापना के विकास के लिए अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन का शुभारम्भ किया जा चुका है। पी0एम0 गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान ने प्रदेश में औद्योगिक और अवसंरचनात्मक निवेश के लिए नया इकोसिस्टम प्रदान किया है। पी0एम0 गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अन्तर्गत कार्य करने वाला उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में निवेश की सम्भावनाएं बेहतर हुई हैं। इन सम्भावनाओं के लिए प्रदेश को अनेक सुधारात्मक कदम उठाने पड़े व सुरक्षा का बेहतर वातावरण देना पड़ा। प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सफलतम रैंकिंग के पश्चात तकनीक का उपयोग करते हुए जिन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है उसी का परिणाम है कि निवेशकों द्वारा किए जाने वाले एम0ओ0यू0 का प्रदेश सरकार निवेश सारथी के माध्यम से मॉनीटरिंग करती है व इसे क्रियान्वित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है। प्रदेश सरकार प्रत्येक निवेशक को सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध करा रही है।

निवेश मित्र पोर्टल देश का सबसे बड़ा पोर्टल है जो 450 से अधिक सेवाओं को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से निवेशकों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जाता है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में निवेशकों की सुविधा के लिए 25 सेक्टोरल पॉलिसी बनाकर उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य किया है। विभिन्न सेक्टोरल नीतियों में अनुमन्य प्रोत्साहन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन इंसेंटिव मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। प्रदेश सरकार निवेशकों द्वारा किए जाने वाले किसी भी निवेश के लिए हर प्रकार की सुरक्षा और सुविधा प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी, 2023 में राजधानी लखनऊ में यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इस समिट में दुनिया के एक दर्जन से अधिक देशों ने पार्टनर कन्ट्री के रूप में अपना योगदान दिया जिसमें यू0के0, इटली, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, डेनमार्क, द नीदरलैंड्स, यू0ए0ई0, मॉरीशस आदि सम्मिलित हैं। इस समिट में प्रदेश को 36 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में देश की सबसे अच्छी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इस फील्ड में निवेश करने के उत्सुक जितने भी स्टेक होल्डर्स और ऑर्गेनाइजर्स और अन्य महानुभाव हैं, वह सभी प्रदेश की संभावनाओं का लाभ लें। यहां मोटो जी0पी0 जैसे इवेंट के लिए न केवल एक बड़ा मार्केट है, बल्कि देश का सबसे बड़ा युवा वर्ग भी है। निवेश को आगे बढ़ाने के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

PM

0

पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0

प्रधानमंत्री ने जनपद वाराणसी में 451 करोड़ रु0 की लागत से 30.66 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया

महादेव की नगरी में यह स्टेडियम तथा उसकी डिजाइन, स्वयं महादेव को ही समर्पित : प्रधानमंत्री

यह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी, बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान

जब खेल का इन्फ्रास्ट्रक्चर, इतना बड़ा स्टेडियम बनता है, तो सिर्फ खेल ही नहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी उसका सकारात्मक असर होता है

काशी के युवा, स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना नाम कमाएं, इसलिए हमारा प्रयास कि वाराणसी के युवाओं को उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं मिलें, इसी सोच के साथ सिगरा स्टेडियम पर भी लगभग 400 करोड़ रु0 खर्च किए जा रहे

सिगरा स्टेडियम में 50 से अधिक खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित
की जा रहीं, यह देश का पहला बहुस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा, जो दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा

उ0प्र0 में भी स्पोर्ट्स फैसिलिटी पर हजारों करोड़ रु0 खर्च किए जा रहे, गोरखपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज के विस्तार से लेकर मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी बनाने तक, हमारे खिलाड़ियों के लिए नए स्पोर्ट्स सेण्टर बनाए जा रहे

आज खेलों के प्रति समाज की सोच बदली, बच्चे खेलों के प्रति पहले ही सीरियस थे, अब माता-पिता भी स्पोर्ट्स को लेकर गम्भीर हुए

सरकार आज स्कूल से लेकर ओलम्पिक पोडियम तक खिलाड़ियों के साथ टीम मेम्बर बनकर चलती है

खेलो इण्डिया के तहत देशभर में स्कूल से यूनिवर्सिटी तक की खेल प्रतियोगिताएं हुई, इस अभियान से आज बहुत कम उम्र में ही देश के कोने-कोने में टैलेण्ट की पहचान की जा रही, उन्हें इण्टरनेशनल लेवल का एथलीट बनाने के लिए सरकार हर कदम उठा रही

सरकार गांव-गांव में आधुनिक खेल के इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही, इससे गांव तथा छोटे कस्बों के खिलाड़ियों को भी नए मौके मिलेंगे

यह स्टेडियम प्रदेश का तीसरा इण्टरनेशनल और बी0सी0सी0आई0 द्वारा निर्मित होने वाला पहला इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम : मुख्यमंत्री

यह स्टेडियम पूर्वी उ0प्र0 और बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को खेलों से जोड़ने के लिए एक अद्भुत मंच प्रदान करेगा

प्रदेश में खेल अवसंरचना विकास के लिए प्रत्येक जनपद में खेलो इण्डिया सेण्टर की स्थापना, प्रत्येक गांव में खेल मैदान निर्माण, हर विकासखण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियम, जनपद स्तर पर स्टेडियम निर्माण की कार्यवाही युद्धस्तर पर आगे बढ़ी

खेलो इण्डिया, फिट इण्डिया मूवमेण्ट और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से देश में खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों की धारणा में व्यापक परिवर्तन आया

लखनऊ : 23 सितम्बर, 2023

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद वाराणसी के गंजारी में 451 करोड़ रुपये की लागत से 30.66 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे एक ऐसे दिन काशी आये हैं, जब भारत का चन्द्रमा के शिवशक्ति प्वाइण्ट तक पहुंचने का एक महीना पूरा हो रहा है। शिवशक्ति यानि वह स्थान, जहां पिछले महीने की 23 तारीख को हमारा चन्द्रयान लैण्ड हुआ था। एक शिवशक्ति का स्थान चन्द्रमा पर है और दूसरा शिवशक्ति का स्थान मेरी काशी में है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि काशी में आज एक इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई है। यह स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी, बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा। इसमें एक साथ 30,000 से ज्यादा लोग बैठकर मैच देख पाएंगे। महादेव की नगरी में यह स्टेडियम तथा उसकी डिजाइन, स्वयं महादेव को ही समर्पित है। इसमें क्रिकेट के एक से बढ़कर एक मैच होंगे। इसमें आस-पास के युवा खिलाड़ियों को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। इसका बहुत बड़ा लाभ काशी को होगा।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। दुनिया के नए-नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या भी बढ़ने जा रही है। जब क्रिकेट मैच बढ़ेंगे, तो नए-नए स्टेडियम की भी जरूरत पड़ने वाली है। बनारस का यह इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस डिमाण्ड को पूरा करेगा। यह पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है। यह उत्तर प्रदेश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके निर्माण में बोर्ड ऑफ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट इन इण्डिया (बी0सी0सी0आई0) का भी बहुत सहयोग होगा।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जब खेल का इन्फ्रास्ट्रक्चर बनता है, इतना बड़ा स्टेडियम बनता है, तो सिर्फ खेल ही नहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी उसका सकारात्मक असर होता है। जब स्पोर्ट्स के ऐसे बड़े सेण्टर बनेंगे, तो उसमें बड़े स्पोर्ट्स आयोजन होंगे। जब बड़े आयोजन होंगे, तो बड़ी तादाद में दर्शक और खिलाड़ी आएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर सभी को फायदा होता है। बनारस के युवा नए खेल स्टार्टअप के बारे में सोच सकते हैं। फिजियोथिरैपी समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी बहुत सी पढ़ाई और कोर्सेज शुरु होंगे और एक बहुत बड़ी स्पोर्ट्स इण्डस्ट्री भी वाराणसी में आएगी।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि काशी का सांसद होने के नाते, वे यहां आए बदलावों के साक्षी बने हैं। सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान जो उत्साह यहां रहता है, उसकी जानकारी उन तक लगातार पहुंचती रहती है। काशी के युवा, स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना नाम कमाएं, यह उनकी कामना है। इसलिए हमारा प्रयास वाराणसी के युवाओं को उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं देने का है। इसी सोच के साथ इस नए स्टेडियम के साथ ही, सिगरा स्टेडियम पर भी करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सिगरा स्टेडियम में 50 से अधिक खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसकी एक और खास बात है। यह देश का पहला बहुस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होगा, जो दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसे भी शीघ्र ही काशीवासियों को समर्पित किया जाएगा। बड़ालालपुर में बना सिंथेटिक ट्रैक हो या सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, अलग-अलग अखाड़ों को प्रोत्साहन देना हो, हम नया निर्माण तो कर ही रहे हैं, पर शहर की पुरानी व्यवस्थाओं को भी सुधार रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज खेलों के प्रति समाज की सोच बदली है। बच्चे खेलों के प्रति पहले ही सीरियस थे, अब माता-पिता भी स्पोर्ट्स को लेकर गम्भीर हुए हैं। अब देश का मिजाज ऐसा बना है कि जो खेलेगा, वही खिलेगा। खेलों में आज भारत को जो सफलता मिल रही है, वो देश की सोच में आए बदलाव का परिणाम है। हमने स्पोर्ट्स को युवाओं की फिटनेस और युवाओं के रोजगार और उनके कैरियर से जोड़ा है। 09 वर्ष पहले की तुलना में, इस वर्ष केन्द्रीय खेल बजट 03 गुना बढ़ाया गया है। खेलो इण्डिया प्रोग्राम के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत वृद्धि की गई है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सरकार आज स्कूल से लेकर ओलम्पिक पोडियम तक हमारे खिलाड़ियों के साथ टीम मेम्बर बनकर साथ चलती है। खेलो इण्डिया के तहत देशभर में स्कूल से यूनिवर्सिटी तक की खेल प्रतियोगिताएं हुई हैं। इनमें बड़ी संख्या में हमारी बेटियों ने भी हिस्सा लिया है। सरकार कदम-कदम पर खिलाड़ियों की हर सम्भव मदद कर रही है। ओलम्पिक पोडियम स्कीम भी ऐसा ही एक प्रयास है। इसके तहत सरकार देश के शीर्ष खिलाड़ियों को पूरे साल में खाने-पीने, फिटनेस से लेकर ट्रेनिंग तक लाखों रुपए की मदद देती है। इसका परिणाम हम आज हर अन्तरराष्ट्रीय कम्पटीशन में देख रहे हैं। कुछ समय पहले ही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने इतिहास रचा है। इन गेम्स के इतिहास में पिछले कई दशकों में कुल मिलाकर भारत ने जितने मेडल जीते थे, उससे ज्यादा मेडल सिर्फ इस साल जीतकर के हमारे बच्चे ले आए हैं।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज से एशियन गेम्स भी शुरू हो रहे हैं, एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गए सभी भारतीय खिलाड़ियों शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारत के गांव-गांव में, कोने-कोने में खेल प्रतिभाएं मौजूद है। इन्हें तलाशना और तराशना जरूरी है। आज छोटे से छोटे गांवों से निकले युवा, पूरे देश की शान बने हुए हैं। यह उदाहरण बताते हैं कि हमारे छोटे शहरों के खिलाड़ियों में कितना टैलेण्ट और प्रतिभा है। हमें इस टैलेण्ट को ज्यादा से ज्यादा अवसर देने हैं। इसलिए खेलो इण्डिया अभियान से आज बहुत कम उम्र में ही देश के कोने-कोने में टैलेण्ट की पहचान की जा रही है। खिलाड़ियों की पहचान करके उन्हें इण्टरनेशनल लेवल का एथलीट बनाने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे कोच और अच्छी कोचिंग का होना भी जरूरी है। इसलिए आज सरकार खिलाड़ियों के लिए अच्छी कोचिंग की व्यवस्था भी कर रही है। जो खिलाड़ी बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलकर आते हैं, जिन्हें राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय अनुभव है, उन्हें बतौर कोच काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। देश में बीते कुछ वर्षों में युवाओं को अलग-अलग खेलों से जोड़ा गया है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सरकार गांव-गांव में आधुनिक खेल के इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है। इससे गांव तथा छोटे कस्बों के खिलाड़ियों को भी नए मौके मिलेंगे। पहले बेहतर स्टेडियम, सिर्फ दिल्ली, मुम्बई, कोलाकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में ही उपलब्ध थे। अब देश के हर कोने में, देश के दूर-सुदूर इलाकों में भी, खिलाड़ियों को यह सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है। खेलो इण्डिया प्रोग्राम के तहत जो स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जा रहा है, उसका बहुत अधिक लाभ हमारी बेटियों को हो रहा है। अब बेटियों को खेलने के लिए, ट्रेनिंग के लिए घर से ज्यादा दूर जाने की मजबूरी कम हो रही है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में खेल को साइंस, कॉमर्स या दूसरी पढ़ाई की श्रेणी में रखा गया है। पहले खेल को सिर्फ एक एक्स्ट्रा एक्टिविटी माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब स्पोर्ट्स को स्कूलों में बकायदा एक विषय की तरह पढ़ाया जाना तय हुआ है। ये हमारी ही सरकार है, जिसने देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में स्थापित की है। उत्तर प्रदेश में भी स्पोर्ट्स फैसिलिटी पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। गोरखपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज के विस्तार से लेकर मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी बनाने तक, हमारे खिलाड़ियों के लिए नए स्पोर्ट्स सेण्टर बनाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के विकास के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार बहुत आवश्यक है। यह न सिर्फ खेलों के लिए, बल्कि देश की साख के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। लोग दुनिया के कई शहरों को सिर्फ इसलिए जानते हैं, क्योंकि वहां पर बड़े अन्तरराष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ। हमें भारत में भी ऐसे सेण्टर बनाने होंगे, जहां ऐसे अन्तरराष्ट्रीय खेल आयोजित किए जा सकें। यह स्टेडियम जिसकी आधारशिला आज रखी गई है, खेलों के प्रति हमारे इसी संकल्प का साक्षी बनेगा। यह स्टेडियम भविष्य के भारत का एक भव्य प्रतीक बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि जी-20 समिट की अभूतपूर्व सफलता के उपरान्त अनेक उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का काशी आगमन हुआ है। जी-20 समिट की थीम के अनुरूप ग्लोबल लीडर्स को भारत के सामर्थ्य और शक्ति को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस समिट में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के अनुरूप ग्लोबल लीडर्स की उपस्थिति में भारत के उभरते हुए वैश्विक नेतृत्व का देश की 140 करोड़ जनता ने अनुभव किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 09 वर्षों में हमने देश में नई कार्य संस्कृति देखी है। प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। खेल और खिलाड़ियों के बारे में देश की सोच में बदलाव आया है। खेलो इण्डिया, फिट इण्डिया मूवमेण्ट और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से देश में खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों की धारणा में व्यापक परिवर्तन आया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में खेल अवसंरचना विकास के लिए प्रत्येक जनपद में खेलो इण्डिया सेण्टर की स्थापना, प्रत्येक गांव में खेल मैदान निर्माण, हर विकासखण्ड स्तर पर मिनी स्टेडियम, जनपद स्तर पर स्टेडियम निर्माण की कार्यवाही युद्धस्तर पर आगे बढ़ी है। जनपद वाराणसी में पहले से ही स्मार्ट सिटी मिशन और भारत सरकार के सहयोग से स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रदेश का तीसरा इण्टरनेशनल और बी0सी0सी0आई0 द्वारा निर्मित होने वाला पहला इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है। यह स्टेडियम पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को खेलों से जोड़ने के लिए एक अद्भुत मंच प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई प्रदान करने वाले और क्रिकेट के जुनून को घर-घर तक पहुंचाने वाले भारतीय क्रिकेट के महानतम पूर्व क्रिकेटर श्री सुनील गावस्कर, श्री कपिल देव, श्री रवि शास्त्री, श्री दिलीप वेंगसरकर, श्री करसन घावरी, श्री मदनलाल, श्री गुंडप्पा विश्वनाथ, श्री गोपाल शर्मा, श्री सचिन तेन्दुलकर, सुश्री शुभांगी कुलकर्णी तथा सुश्री नीतू डेविड सहित बी0सी0सी0आई0 के अध्यक्ष श्री रोजर बिन्नी, बी0सी0सी0आई0 के सचिव श्री जय शाह, तथा उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विगत साढ़े 09 वर्षों में दुनिया की सबसे प्राचीन, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी अविनाशी काशी के समग्र विकास को देश और दुनिया सामने प्रस्तुत किया गया है। आज एक बार पुनः प्रधानमंत्री जी अनेक उपहारों के साथ काशी आए हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश में बी0सी0सी0आई0 द्वारा इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। आज इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री जी ने रखी है।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि गंजारी में बनने वाले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की थीम धार्मिक होगी। यह देश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके भवन व डिजाइन में भगवान शिव और काशी नगरी की झलक देखने को मिलेगी। स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से युक्त होगा। स्टेडियम में एक साथ 30 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। पहले चरण में स्टेडियम के साथ पार्किंग एवं एक प्रैक्टिस पिच बनायी जा रही है। स्टेडियम निर्माण पर 451 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण पर 121 रुपये खर्च किये हैं। बी0सी0सी0आई0 330 करोड़ रुपये खर्च करके स्टेडियम का निर्माण कराएगा। यह कानपुर के ग्रीन पार्क तथा लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के बाद उत्तर प्रदेश का तीसरा अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए 30 माह का लक्ष्य रखा गया है। स्टेडियम में होने वाले मैचों के लाइव प्रसारण के लिए 02 हजार स्क्वायर फिट का ब्रॉडकास्ट रूम (बी0सी0आर0) बनाया जाएगा। स्टेडियम में सैटेलाइट अपलिंक क्षेत्र के लिए भी रूम होगा। यह स्टेडियम पूर्वांचल के साथ ही, बिहार, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का बेहतरीन केन्द्र बनेगा।

LDA की नई स्कीम

0

लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ
प्रेस विज्ञप्ति
एलडीएः जिन अनुभागों की ज्यादा शिकायतें,
उनके अधिकारियों की मिलेगी बैड इन्ट्री
– लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सम्पत्ति अनुभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशैली सुधारने की दी नसीहत
– पत्रावली गायब होने का हवाला देकर नहीं रोका जाएगा किसी भी आवंटी का काम, अफसर डुपलीकेट फाइल खोलकर करेंगे कार्यवाही
– पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत फ्लैटों के आवंटन व रजिस्ट्री की प्रक्रिया का किया जाएगा सरलीकरण
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, प्रियदर्शिनी, अलीगंज एवं कानपुर रोड योजना की आवासीय सम्पत्तियों के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कार्यों को बेवजह लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशैली सुधारने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जन सामान्य द्वारा जिन अनुभागों की ज्यादा शिकायतें की जाएंगी, उनके विशेष कार्याधिकारी की वार्षिक गोपनीय प्रवृष्टि में बैड इन्ट्री अंकित की जाएगी।
बैठक में संज्ञान में लाया गया कि स्तर-1 एवं स्तर-2 के अधिकारियों द्वारा न ही कभी अपने अनुभागों की समीक्षा की जाती है और न ही निरीक्षण किया जाता है। जिसके कारण अनुभाग में कार्य लंबित रहता है और जन सामान्य को जनता अदालत व नागरिक सुविधा दिवस में आकर उच्चाधिकारियों से संपर्क करना पड़ता है। इस पर उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित रूप से अपने अनुभागों की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने हिदायत दी कि किसी भी सूरत में पत्रावली गायब होने का हवाला देकर आवंटी का काम न रोका जाए। ऐसे समस्त प्रकरणों में नियमानुसार डुपलीकेट फाइल खोलकर कार्यवाही प्रचलित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विशेष कार्याधिकारी अपने अनुभागों की समीक्षा करके गायब पत्रावलियों की सूची तैयार कर लें तथा जिस स्तर पर पत्रावली गायब हुई, उसके विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति करें। इसी तरह सभी अधिकारी अपने अनुभागों की लंबित फाइलों की भी सूची बना लें, जिन्हें शनिवार को आयोजित होने वाले सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे में प्रस्तुत करके निस्तारित कराया जाए।
बैठक में अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह, मुख्य अभियंता ए0के0 सिंह, विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार, प्रिया सिंह, देवांश त्रिवेदी, मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम व सहायक लेखाधिकारी विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
फ्लैटों के आवंटन व रजिस्ट्री की प्रक्रिया का होगा सरलीकरण
उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत फ्लैटों के आवंटन व रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया का सरलीकरण कराने के निर्देश दिये। इसके लिए उपाध्यक्ष ने अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, मुख्य अभियंता, मुख्य नगर नियोजक तथा विशेष कार्याधिकारी की एक समिति का गठन किया है। यह समिति पूरी प्रक्रिया का अध्ययन करके एक सप्ताह में अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

दो दिन में जारी होगा आवंटन पत्र
उपाध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया कि पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत आॅनलाइन बुक होने वाले फ्लैटों के आवंटन की स्वीति साप्ताहिक रूप से प्राप्त की जाती है। जिसके बाद कंप्यूटर विभाग द्वारा आवंटन पत्र जारी करने की कार्यवाही की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 दिन लग जाते हैं, जिससे आवंटियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि फ्लैटों के आवंटन की स्वीति प्रतिदिन प्राप्त की जाए तथा कंप्यूटर विभाग द्वारा दो दिन के अंदर आवंटन पत्र जारी किया जाए।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

एलडीए के विशेष शिविर में 36 आवंटियों ने सम्पत्ति की रजिस्ट्री करायी
– लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर आवंटियों की सहूलियत के लिए लगाया गया है कैम्प
लखनऊ विकास प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण कार्यालय में लगाये गये विशेष शिविर में शुक्रवार को 28 आवंटियों ने अपने पक्ष में सम्पत्ति की रजिस्ट्री निष्पादित करवायी।
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर विभिन्न आवासीय एवं व्यवसायिक सम्पत्तियों का आवंटन किया गया है। इनमें काफी संख्या में सम्पत्तियों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हो पायी है। इसके लिए आवंटियों को प्राधिकरण व निबंधन कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा विशेष निबंधन शिविर लगवाया गया है। जहां प्राधिकरण व निबंधन विभाग के परस्पर सहयोग से सम्पत्तियों के निबंधन की कार्यवाही सुनिश्चित करवायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के नवीन भवन के कक्ष संख्या-8 में लगे निबंधन कैम्प में 36 आवंटियों की रजिस्ट्री करवायी गयी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की 20, कानपुर रोड योजना की 04, शारदा नगर योजना की 01, सी0जी0 सिटी की 01, जानकीपुरम विस्तार की 03, विभिन्न अपार्टमेंट्स के फ्लैटों व व्यवसायिक सम्पत्तियां शामिल हैं। अपर सचिव ने बताया कि यह कैम्प दिनांक-28.09.2023 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्राधिकरण व निबंधन विभाग के समस्त सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी आवश्यक सुविधाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। इससे सम्पत्तियों के निबंधन सम्बंधी दस्तावेज तैयार करने तथा उनके पंजीयन की कार्यवाही एक ही जगह हो सकेगी।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

इंदिरानगर में पांच मंजिला अवैध अपार्टमेंट, शाॅपिंग काॅम्पलेक्स व रो-हाउस भवनों को एलडीए ने किया सील
– बिल्डरों द्वारा सील तोड़कर पुनः अवैध रूप से निर्माण कार्य शुरू कराने पर एलडीए ने एफ0आई0आर दर्ज कराने के लिए भेजा पत्र
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने पांच मंजिला अवैध अपार्टमेंट, शाॅपिंग काॅम्पलेक्स व रो-हाउस भवनों समेत कई अवैध निर्माणों को पुनः सील किया। एलडीए द्वारा इन सभी अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के लिए सम्बंधित थानों में पत्र प्रेषित किया गया है।
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी श्रद्धा चैधरी ने बताया कि अविनाश सिंह, मुन्नू व अन्य द्वारा फरीदीनगर में पिकनिक स्पाॅट रोड पर लगभग 5000 वर्गफिट क्षेत्रफल में व्यवसायिक उपयोग हेतु अवैध रूप से बेसमेंट व प्रथम तल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं, सिराज अहमद, मलिक फैसल व अन्य द्वारा कल्याणपुर पश्चिम के आदिल नगर में लगभग 10000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से पांच मंजिला अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त अमर अग्रवाल व अन्य द्वारा इंदिरानगर के चांदन गांव में खसरा संख्या-288 पर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में बिना प्राधिकरण से ले-आउट स्वीत कराये पाम पैराडाइज टाइटल नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। जिसके अंतर्गत वहां बड़ी संख्या में रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह अमर अग्रवाल व अन्य द्वारा उक्त स्थान पर लगभग 10000 वर्गफिट भूखण्ड क्षेत्रफल में तीन-तीन मंजिल के दो शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था।
जोनल अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण से मानचित्र स्वीत कराये बिना किये गये इन अवैध निर्माणों के विरूद्ध वाद योजित करते हुए पूर्व में सीलिंग की कार्यवाही की गयी थी। वर्तमान में प्रवर्तन टीम द्वारा की गयी जांच में पाया गया कि बिल्डरों द्वारा दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है, जिस पर पुनः सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज सहायक अभियंता एन0एन0 चैबे के नेतृत्व में अभियंता राजीव कुमार श्रीवास्तव, संजय मिश्रा व सुभाष शर्मा द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थलों को पुनः सील कर दिया गया।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
कार्य में लापरवाही पर तीन ठेकेदारों पर 2-2 लाख का जुर्माना,
अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रवृष्टि
– लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गोमती नगर विस्तार व सी0बी0डी0 क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण
– उपाध्यक्ष ने सड़क गड्ढ़ा मुक्ति के कार्य का लिया जायजा, पूरी गुणवत्ता के साथ पैच वर्क कराने के दिये निर्देश
– गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 एवं 6 में आवासीय भू-उपयोग में व्यवसायिक निर्माण प्रचलित पाये जाने पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को लगायी फटकार
– अवैध निर्माण व प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर हुये अवैध कब्जों के खिलाफ सोमवार से चलाया जाएगा विशेष अभियान
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार देर शाम गोमती नगर विस्तार व सी0बी0डी0 क्षेत्र का औचक निरीक्षण। इस दौरान वेट लैंड, नाला निर्माण व इंटरलाॅकिंग टाइल्स के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर उपाध्यक्ष ने तीन ठेकेदारों पर 2-2 लाख का जुर्माना लगाया। वहीं, गोमती नगर विस्तार में पुलिस मुख्यालय के सामने सड़क पर गड्ढ़े मिलने पर उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रवृष्टि दी है।
मुख्य अभियंता ए0के0 सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा सर्वप्रथम गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 एवं 6 में कराये जा रहे सड़क गड्ढ़ा मुक्ति के कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें कार्य संतोषजनक पाया गया। उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया पैच वर्क के अवशेष कार्यों को मौसम ठीक होते ही पूर्ण करा लिया जाए। वहीं, नाला निर्माण के कार्य में गुणवत्ता की कमी व लापरवाही मिलने पर उपाध्यक्ष ने जी0एम0 कंस्ट्रक्शन पर दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया। इसी तरह सी0बी0डी0 क्षेत्र में किये जा रहे इंटरलाॅकिंग टाइल्स के कार्य में लापरवाही सामने आने पर उपाध्यक्ष ने कुमार कंस्ट्रक्शन पर दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त वेट लैंड में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति धीमी होने पर उपाध्यक्ष ने सी0एस0 कंस्ट्रक्शन पर दो लाख रूपये का जुर्माना रोपित किया है।

गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित
उपाध्यक्ष ने इन तीनों फर्मों के अगले भुगतान पर रोक लगा दी है। साथ ही इनके द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जांच के लिए मुख्य अभियंता, पी0आई0यू0 के प्रभारी ए0के0 सिंह सेंगर व अधिशासी अभियंता अजीत कुमार की कमेटी गठित की है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर सम्बंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

अवैध निर्माण पर अधिकारियों को फटकार
निरीक्षण के दौरान गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 एवं 6 में आवासीय भू-उपयोग में व्यवसायिक निर्माण प्रचलित मिलने पर उपाध्यक्ष ने सम्बंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने जोनल अधिकारी को निर्देशित किया कि सोमवार से विशेष अभियान चलाकर इन सभी अवैध निर्माणों में सीलिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए। उपाध्यक्ष ने देखा कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा प्राधिकरण की अर्जित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बांस-बल्ली का व्यवसाय किया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने इसके खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जे खाली कराने के निर्देश दिये हैं।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

दिनांक-22.09.2023
जन सम्पर्क विभाग द्वारा जनहित में प्रसारित।

CM Yogi बोले, बीमारु राज्य से समृद्ध राज्य की ओर चल पड़ा है उत्तर प्रदेश

लखनऊ /नोयडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है. वो यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के उद्घाटन समारोह को  संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा नया उत्तर प्रदेश अपने स्केल को स्किल में बदलकर आज खुद को प्रस्तुत कर रहा है।सीएम ने कहा उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ा चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपने पोटेंशियल को पहचान चुका है। नए एक्सप्रेस वे, वाटरवे और एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर समृद्ध राज्य की ओर कदम बढ़ा चुका है। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अब अपने स्केल को स्किल में बदलकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने आप को प्रस्तुत कर रहा है। यह इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के उन भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 6 वर्षों के अंदर यूपी ने प्राप्त की है। सीएम योगी ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में आयोजित ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 5 दिन तक इस ट्रेड शो में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीएम योगी ने कहा कि इस ट्रेड शो में 70 देशों के 70,000 से अधिक बिजनेस टू बिजनेस बायर्स रजिस्ट्रेशन हुए हैं। साथ ही दो हजार से अधिक एग्जिबिटर्स इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में ट्रेडर्स और बायर्स के इस ट्रेड शो में आने से उत्तर प्रदेश के 96 लाख से अधिक एमएसएमई उद्यमियों को एक नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को भारत की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ इंजन और प्रस्तुत करने में सफल रहेगा।

सीएम योगी ने ट्रेड शो में आए ट्रेडर्स और बायर्स का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने परंपरागत कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के पास अपना यूनिक उत्पाद है। इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रदेश के ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना का संचालन कर रही है।

जिसका परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश के 54 उत्पादों की जीआई टैगिंग हो चुकी है। सीएम योगी ने कहा पिछले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। उन्हीं की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश पहले ही इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा चुका था।कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के मंत्री राकेश सचान, लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

यूपी के कैबिनेट मंत्री का ऐलान, पत्रकारों की फैमिली के लिए फ्री होगी बस सेवा

0

पत्रकारों के परिवार बसों मै आजीवन कर सकेगे फ्री यात्रा_ दयाशंकर सिंह

मथुरा। 20 सितंबर। यूपी वर्किंग जनरल यूनियन के वृंदावन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की घोषणा ।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने 10 सूत्रीय मांग परिवहन मंत्री को सौपा।
श्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर कई बड़े बिंदुओं पर जल्द ही लेंगे फैसला लेने का आश्वासन दिया।
दो दिवसीय प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में ढाई सौ पत्रकारों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों को बसों में आजीवन यात्रा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों द्वारा दिए गए मांग पत्र पर शासन के अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराएंगे ।
परिवहन मंत्री ने कहा की योगी सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यात्रा फ्री करने जा रही है । वह मुख्यमंत्री से जल्द ही समस्त पत्रकार और पत्रकारों के परिवार जो 60 वर्ष से कम है को भी फ्री बस यात्रा दिलाने की सिफारिश करेंगे।
उन्होंने कहा यह व्यवस्था अनुबंधित बसों में भी लागू कराई जाएगी । सभी बसों में पत्रकारों का उनके लिए निर्धारित सीट पर ही बैठना सुनिश्चित कराया जा रहा है । यह निर्धारण प्रदेश की प्राइवेट बसों में भी लागू होगा ।
परिवहन मंत्री ने कहा कि 2027 तक 7000 नई डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलवाएंगे । जल्द ही उनके विभाग के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। जिससे किसी व्यक्ति को परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे ।
इससे पूर्व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ,स्वागत समिति के अध्यक्ष शिवशरण सिंह , रविंद्र सिंह अध्यक्ष यूपी प्रेस क्लब लखनऊ, मथुरा जिला अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान , महामंत्री बंसीधर बंसल आदि ने परिवहन मंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सोपा।

कार्यक्रम में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारों के कारण ही सरकार के काम जनता तक पहुंचते हैं। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कारण सरकार संयमित रहती है । कार्यक्रम मैं विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह भी शामिल हुए । सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए आईएफजेस के अध्यक्ष के विक्रम राव ने कहा कि प्रदेश यूनियन के द्वारा सौंपे गए सभी मुद्दे केवल प्रदेश के नहीं है बलकी पूरे देश के पत्रकारों की समस्या के मुद्दे हैं । उन्होंने योगी सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी बिल लाने की मांग की ।
सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कहा के पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा बड़ा है और उस पर प्रदेश सरकार को जल्द ही निर्णय ले लेना चाहिए । उन्होंने यूट्यूब चैनल के पत्रकारों के लिए अलग से नीति बनाने की भी मांग की। पत्रकारों को पेंशन मिलनी चाहिए। इस संबंध में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने फैसला भी लागू कर दिया। उन्होंने परिवहन मंत्री से मांग की की प्रदेश सरकार के सभी टोल पर पत्रकारों के लिए फ्री सुविधा होनी चाहिए । स्वागत समिति के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने कहा कि पत्रकारों की मांग के संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी । सभी 10 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा । उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी पत्रकारों को ₹500000 की बीमा का लाभ दिलाए जाने की भी मांग की । कार्यक्रम की शुरुआत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद ,ओमप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इससे पूर्व प्रदेश के अन्य जनपदों से आए हुए दर्शन साहू सुल्तानपुर, गौरी शंकर गाज़ीपुर, नीरज चौधरी ,मथुरा ,नागेश राय, गाज़ीपुर रंगनाथ दुबे, गाज़ीपुर श्रीकांत शर्मा ,बुंदेलखंड यशवंत कुमार गुप्ता ,संजय त्रिपाठी आगरा ,कैलाश वर्मा गोंडा, आरती पांडे गोंडा, जिला अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान , बंसीधर बंसल ने भी विचार व्यक्त किया। सम्मेलन स्थल पर बुधवार की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया गया । जिसमें ब्रज की होली का प्रदर्शन किया गया।

INDIA के नीतीश बोले, हम महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हैं

0

संसद में जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है, वह स्वागत योग्य कदम है।
हम शुरू से ही महिला सशक्तीकरण के हिमायती रहे हैं और बिहार में हमलोगों ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैं। वर्ष 2006 से हमने पंचायती राज संस्थाओं और वर्ष 2007 से नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।
वर्ष 2006 से ही प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत और वर्ष 2016 से सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2013 से बिहार पुलिस में भी महिलाओं कोे 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। आज बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी देश में सर्वाधिक है।
बिहार में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत नामांकन में न्यूनतम 33 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिये आरक्षित की गयी हैं। ऐसा करनेवाला बिहार देश का पहला राज्य है।
हमलोगों ने वर्ष 2006 में राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए परियोजना शुरू की जिसका नामकरण ‘‘जीविका‘‘ किया। बाद में तत्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा इसकी तर्ज पर महिलाओं के लिए आजीविका कार्यक्रम चलाया गया। बिहार में अब तक 10 लाख 47 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है जिसमें 1 करोड़ 30 लाख से भी अधिक महिलाएँ जुड़कर जीविका दीदियाँ बन गयी हैं।
हमारा मानना है कि संसद में महिला आरक्षण के दायरे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तरह पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिये भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिये।
प्रस्तावित बिल में यह कहा गया है कि पहले जनगणना होगी तथा उसके पश्चात निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होगा तथा इसके बाद ही इस प्रस्तावित बिल के प्रावधान लागू होंगे। इसके लिए जनगणना का काम शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। जनगणना तो वर्ष 2021 में ही हो जानी चाहिए थी परन्तु यह अभी तक नही हो सकी है। जनगणना के साथ जातिगत जनगणना भी करानी चाहिए तभी इसका सही फायदा महिलाओं को मिलेगा। यदि जातिगत जनगणना हुई होती तो पिछड़े एवं अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था को तुरंत लागू किया जा सकता था।

UPCM at Varanasi : मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों के तैयारियों का हाल जाना

लखनऊ /वाराणसी।. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा एवं गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सभी तैयारियां सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जी ने करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर वहां पर शिक्षारत बच्चों से उनके व उनके परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए स्कूल में दी जा रही शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के रहने, खाने-पीने एवं शिक्षा आदि व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री जी ने बच्चों से स्कूल में रहने के दौरान घर एवं परिजनों की याद आने की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन में तरक्की किए जाने हेतु अपना आशीष भी दिया। मुख्यमंत्री जी ने शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के लिये अधिकारियों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री जी ने क्लास रूम में बच्चों से बातचीत करते हुए उनके पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने क्लास रूम में लगे डिजिटल साइन बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखे शब्दों के बारे में बच्चों से पूछ-ताछ कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। कक्षा में निरीक्षण के दौरान साइन बोर्ड पर मुख्यमंत्री जी एक अध्यापक की भूमिका में नजर आ रहे थे। उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी व विद्यालय की डिजाइन का डेमो भी देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने पौधरोपण कर पर्यावरण का सन्देश भी दिया। अटल आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ज्ञातव्य है कि जनपद वाराणसी में अटल आवसीय विद्यालय में 80 विद्यार्थियों का एडमिशन कर लिया गया है। अटल आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूल और माध्यमिक स्कूल की गुणवत्तापरक शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। वाराणसी के करसड़ा में 66.54 करोड़ रुपए की लागत से 12.25 एकड़ में बने अटल आवासीय विद्यालय में कक्षाएं शुरू हुई है। स्कूल में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों में 40 छात्र और 40 छात्राएं हैं। इन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रहने-खाने की सुविधा निःशुल्क होगी। सरकार की तरफ से बच्चों को खेलकूद एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्कूल ड्रेस, पढ़ाई के लिए किताबें एवं सामग्री आदि से सम्बन्धित सभी प्रकार के खर्चे का वहन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। गौरतलब हैं कि गरीब निर्माण श्रमिक के बच्चों तथा अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अटल आवासीय विद्यालय की शुरूआत की गई है, जिनमें बच्चों को निःशुल्क आवास, वस्त्र, भोजन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह स्कूल एक बोर्डिंग स्कूल की तरह कार्य करेगा, जहां बच्चों के लिए कैम्पस में ही रहने की व्यवस्था होगी। निरीक्षण के दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी गंजारी में बनने वाले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थल पर पहुंचकर, यहां पर प्रधानमंत्री जी की प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के रास्ते को दुरुस्त कराए जाने के साथ ही, कार्यक्रम की सभी तैयारी समय से पूर्ण कराए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाते व उन्हें वापस गन्तव्य तक पहुंच जाने आदि की व्यवस्था की भी उन्होंने जानकारी ली। भीषण गर्मी के दृष्टिगत जनसभा स्थल पर हवा, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही, सुरक्षा के भी मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित कराए जाने हेतु उन्होंने निर्देशित किया। इस दौरान मण्डलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा ने मुख्यमंत्री जी को अब तक की तैयारी एवं अन्य होने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निकायों में PM Modi के जन्मदिन पर स्वच्छता लीग का आयोजन किया जायेगा

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सभी 762 निकायों में 15 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा, कचरा मुक्त, उत्तर प्रदेश की थीम पर आधारित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सभी नगर आयुक्तों, अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए की गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता, साफ-सफाई, व्यवस्थापन, सुंदरीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। सफ़ाई व व्यवस्थापन के लिए मशीनों का भरपूर प्रयोग किया जाय। सफाई अभियान की मॉनिटरिंग के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जाएं, डी ट्रिपल सी से भी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के लापरवाही पूर्ण कार्यों से ही व्यवस्था बदहाल होती है, जिसे हर-हाल में सुधारना होगा।

नगर विकास मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने जल निगम के फील्ड हॉस्टल ‘संगम’ में निकाय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गार्बेज फ्री इंडिया थीम पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चला रही है। अभियान के दौरान नगरों की साफ सफाई का प्रयास किया जाए कहीं पर भी कूड़ा का ढेर न दिखाई दे। प्रातः कल 5:00 बजे से 8:00 बजे के बीच होने वाली साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। अभियान के दौरान बस व रेलवे स्टेसनो,पार्कों, उद्यानों, अस्पतालों तथा सार्वजनिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों एवम् चौराहों की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जाए, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जाए।

ए.के. शर्मा ने कहा कि गत वर्ष इसी समय अभियान चलाकर सभी निकायों से 04 हजार कूड़ा स्थलों को साफ किया गया था। इस बार के अभियान में भी पुराने कूड़ा स्थलों के साथ नए बने कूड़ा स्थलों को साफ कर वहां पर सुंदरीकरण का कार्य कराए। लोग कूड़ा इधर-उधर न फेंके इसके लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को प्रभावी ढंग से चलाएं। लोगों को डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करें। कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन के लिए भी जागरूक करें, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण भी कराए।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए अभियान में युवाओं, महिलाओं व आमजन की भागीदारी बढ़ाई जाए। शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता क्लब आयोजित कराए जाएं। निकायों के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता निगरानी समितियां गठित कराई जाएं। जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाए। माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर को सभी निकायों में “स्वच्छता लीग 02” कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निकाय राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देंगे। इसके लिए विज्ञापन, होर्डिंग, कूड़ा संग्रह आदि का चार्ज वसूले। उन्होंने सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट देने तथा उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करने के लिए सभी निकायों में “सुरक्षा एवं कल्याण शिविर” संचालित करने के निर्देश दिए।

नगर विकास मंत्री ने सभी निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर भी जल जमाव न होने पाए, नगरीय निकायों के सभी क्षेत्रों से जल निकासी के समुचित प्रबंध किए जाएं। नाले व नालियों की साफ़- सफाई कराएं, पानी निकलने में अवरोध बने नाले-नालियों के खराब निर्माण कार्यों को सुधारे। संचारी रोग एवं जल जनित रोगों, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से कार्य करें। एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव एवं फॉगिंग कराएं, ब्लीचिंग पाउडर, चूने का प्रयोग करें, जहां कहीं पर भी हॉट स्पॉट निकले वहां विशेष रूप से ध्यान दें। सर्विलांस टीम बढ़ाएं, सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क और सजग रखें। पशुओं में लैंपी रोग की रोकथाम के लिए धरातल पर कार्य करें, सभी कान्हा गौशालाओं में गो वंशों के टीकाकरण पर ध्यान दें। सभी केयरटेकर को सतर्क रखें। कान्हा गो शालाओं की स्वयं जाकर निगरानी करें। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट डॉग्स के काटने की शिकायतें आ रही। स्ट्रीट डॉग्स को डॉग होम्स में रखने का प्रबंध भी करें।बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास श्री अजय कुमार शुक्ला, निदेशक नगरीय निकाय श्री नवीन बंसल,अपर निदेशको ने प्रतिभाग किया, सभी नगर आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।

लोकसभा चुनाव की तैयारी, निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक जारी

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश का भ्रमण करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण संबंधी कार्यो की समीक्षा प्रारम्भ कर दी है। प्रदेश में जनपद कानपुर नगर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा एवं मेरठ में 75 जनपदों के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस क्रम में आज दिनांक-15.09.2023 को जनपद कानपुर नगर में 17 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री धर्मेन्द्र शर्मा एवं श्री नितेश व्यास की अध्यक्षता में दिनांक 15.09.2023 को जनपद कानपुर नगर के कानपुर विकास प्राधिकरण के सभागार में 17 जनपदों यथा बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर तथा उन्नाव के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आगामी लोक सभा निर्वाचन की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में मतदाता सूची की तैयारियो के संबंध में चर्चा की गयी।

उपर्युक्त बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री धमेन्द्र शर्मा एवं श्री नितेश व्यास के अतिरिक्त निदेशक सुश्री दीपाली मासिरकर, सचिव, श्री पवन दीवान एवं अवर सचिव, श्री प्रफुल्ल अवस्थी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा के साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारीगण श्री चन्द्रशेखर, श्रीमती निधि श्रीवास्तव, श्री कुमार विनीत तथा श्री रत्नेश ंिसंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने हेतु अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने, मृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने, ई0पी0 एवं जेण्डर रेशियो सुधारने के संबंध में निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये कि यह प्रयास किया जाए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रह जाए।


बैठक में 18-19 वर्ग के युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु विश्वविद्यालयों, तकनीकी एवं मेडिकल कालेजों, आई0टी0आई0, पालीटेक्निक आदि शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि राजनैतिक दलों के साथ निरन्तर बैठकें आयोजित कर मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में उनके भी सुझाव ले लिये जाएं तथा उनके सुझावों का गुण-दोष के आधार पर परीक्षण कर कार्यान्वित करने के संबंध में भी कदम उठाये जाए।