कृष्णा सेवा संस्थान ने मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया

संस्था के अध्यक्ष शेख मो० शुक्रुल्लाह मैं खुद महिलाओं के साथ उनके बच्चों को भी पढ़ना लिखना सिखाते हैं  कार्यक्रम के दौरान संस्था की तरफ से सभी महिलाओं को मास्क और सैनीटाइजर बांटा गया तथा कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ साथ कोविड  प्रोटोकोल का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

0
629

लखनऊ । कृष्णा ग्राम विकास सेवा संस्थान बीते दिनों मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये संंस्था के अध्यक्ष शेख मुहम्मद शुकरुल्लाह और  मंत्री शेख शाहरुख हसन उर्फ राहुल  केे नेतृत्व में सात दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

संस्था के अध्यक्ष शुकरुल्लाह ने बताया कि संस्था महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं को शिक्षा प्रदान करती है और महिलाओं को सशक्त करने एवं उनके सुचारू जीवन यापन के लिए अलग-अलग तरह के हुनर भी सिखाए जाते हैं । संस्था के  मंत्री ने कहा कि यहां सभी महिलाओं की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि संस्था के अध्यक्ष शेख मो० शुक्रुल्लाह मैं खुद महिलाओं के साथ उनके बच्चों को भी पढ़ना लिखना सिखाते हैं  कार्यक्रम के दौरान संस्था की तरफ से सभी महिलाओं को मास्क और सैनीटाइजर बांटा गया तथा कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ साथ कोविड  प्रोटोकोल का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

आपको बताते चलें कि संस्थान द्वारा आयोजित इनहाऊस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं के नाश्तत एवं भोजन का प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम के आखिरी दिन तकरीबन सभी 300 मुस्लिम महिलाओं को ट्रेनिंग के बाद उन्हें संस्था की ओर से 600 रू की धनराशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सभासद रईस अहमद, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय व विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने शिरकत की संस्था के अध्यक्ष शेख मो० शुक्रुल्लाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि कार्यकर्म का संचालन फिरोज खान और संस्था के सदस्य शेख शहनवाज हुसैन , नईमा खातून  ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here