सपा सरकार का मंत्री बशीर जब छठी बीवी लाया तब तीसरी बीवी को गुस्सा आया फिर उसने बशीर पर केस दर्ज कराया

आपको बता दें कि नगमा, चौधरी बशीर की तीसरी पत्नी है आरोप है कि उसका पति से विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है उसे जब पता चला कि उसका पति 23 जुलाई को शाइस्ता नाम की महिला से छठी शादी कर रहा है तो वो पति के घर पहुंची और उसे शादी से रोका, इसके बाद पति चौधरी बशीर ने  सबके सामने उसे तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया

0
671

लखनऊ / आगरा। आगरा  के थाना मंटोला में सपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी बशीर की तीसरी पत्नी नगमा ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी मुनिराज ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपी बशीर पर पहले भी अपनी पत्नी के उत्पीड़न का मामला दर्ज काराया जा चुका है।

पीड़िता नगमा के अनुसार चौधरी बशीर ने 8 दिन पहले ही छठी शादी की है उनका कहना है कि बशीर कपड़ों की तरह बीवियां बदलता है। आपको बताते चलें कि 11 नवंबर 2012 को नगमा के साथ बशीर ने शादी की थी जानकारी के अनुसार थाना ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र की निवासी नगमा की शादी 11 नवम्बर 2012 को थाना मंटोला क्षेत्र निवासी चौधरी बशीर से हुई थी।

आपको बता दें कि नगमा, चौधरी बशीर की तीसरी पत्नी है आरोप है कि उसका पति से विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है उसे जब पता चला कि उसका पति 23 जुलाई को शाइस्ता नाम की महिला से छठी शादी कर रहा है तो वो पति के घर पहुंची और उसे शादी से रोका, इसके बाद पति चौधरी बशीर ने  सबके सामने उसे तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया नगमा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here