सरेराह पति ने पत्नी की हत्या की, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

आश्चर्य की बात ये है कि मित्र पुलिस का दावा करने वाली लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की विकास नगर पुलिस को हत्या हो जाने के बाद भी घंटो जानकारी नहीं थी।

0
1146

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति ने  दिनदहाड़े बीच सड़क पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है।

हमारे संवाददाता विकास टम्टा को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी के सिर पर कई बार वार किया। बताया जा रहा है कि पति ने साथी संग मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद हत्या आरोपी पति और उसका साथी मौके से फरार हो गए हैं।स्थानीय लोगों और राहगीरों ने खून से लथपथ हालत में महिला को  अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया।

आश्चर्य की बात ये है कि मित्र पुलिस का दावा करने वाली लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की विकास नगर पुलिस को हत्या हो जाने के बाद भी घंटो जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वारदात के डेढ़ घंटे बाद भी इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी नही थी। आपको बताते चलें कि विकास नगर थाने से महज़ पांच मिनट की दूरी पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

एडिशनल डीसीपी ( नॉर्थ ) प्राची सिंह ने बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here