एक Panther शहर में, शहर वाले दहशत में

एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) प्राची सिंह के मुताबिक देर शाम को पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है, वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम मिलकर तेंदुए को ढूंढ रही है। तकरीबन 24 घंटे  की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है और शहरवासियों में दहशत व्याप्त है। 

1
1739

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थानान्तर्गत आदिल नगर एवं कल्याणपुर क्षेत्र में पैंथर घुस आया है। आपको बता दें कि तेंदुआ के घनी आबादी में घुस आने के कारण स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ को भगाने की कोशिश में स्थानीय लोग तरह तरह के उपक्रम कर रहे हैं ऐसा लगता है कि तमाम तरह के उपक्रमों से चिढ़ कर तेंदुआ अब खूंखार हो चला है।

हमारी संवाददाता ज़ीनत ने बताया कि कल्याणपुर क्षेत्र में बीती रात तेंदुआ ने एक सिपाही सहित तीन पर हमला कर दिया, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है आपको बता दें कि लखनऊ के कल्याणपुर में शनिवार को तेंदुआ घुस गया और काफी खतरनाक रुख अपना लिया था इसी बीच पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र ने महिला और युवाओं को बचाने की कोशिश की तो तेंदुआ ने उस पुलिसकर्मी पर भी हमला कर घायल कर दिया तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर जाल बिछाया और तेंदुआ को पकड़ना चाहा पर जाल छूटने के कारण तेंदुए ने एक व्यक्ति को दौड़ाकर दबोच लिया। बीती शनिवार को तेंदुआ की वजह से दो 2 युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। रिपोर्टर ज़ीनत ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला किया एवं अपने पंजे से उनके गले को दबोच लिया जिससे दोनों युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) प्राची सिंह के मुताबिक देर शाम को पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है, वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम मिलकर तेंदुए को ढूंढ रही है। तकरीबन 24 घंटे  की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ नहीं पकड़ा गया है खबर लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है और शहरवासियों में दहशत व्याप्त है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here