खाकी छोड़ मॉडलिंग करेंगी मैडम पुलिस, रिवॉल्वर लहराते हुए बनाया था रंगबाज़ विडियो

इस्तीफा स्वीकार करने के बाद प्रियंका को नोटिस तामील कराया गया है। मूलतः औरेया जिले की रहने वाली  प्रियंका 10 अक्टूबर 2020 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुईं थीं। 24 अगस्त को प्रियंका का वर्दी में रिवाल्वर वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया था।

0
971

लखनऊ / आगरा। इंस्टाग्राम पर वर्दी में रिवाल्वर लेकर वीडियो पोस्ट करने वाली सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। फोन पर हुई बातचीत में प्रियंका मिश्रा ने बताया कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वो अब या तो सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी या मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगी।

इस्तीफे के साथ ही पुलिस विभाग ने प्रियंका मिश्रा को 1.82 लाख रुपये पुलिस विभाग में जमा करने का आदेश दिया है । इसमें से 1.52 लाख रुपये सरकार ने उनकी ट्रेनिंग पर खर्च किए थे। प्रियंका आगरा पुलिस में बतौर सिपाही पोस्टेड थी।

इस्तीफा स्वीकार करने के बाद प्रियंका को नोटिस तामील कराया गया है। मूलतः औरेया जिले की रहने वाली  प्रियंका 10 अक्टूबर 2020 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुईं थीं। 24 अगस्त को प्रियंका का वर्दी में रिवाल्वर वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपा था। प्रियंका का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

आगरा के एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पुलिस नियमावाली के अनुसार उनका इस्तीफा स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति की श्रेणी में नहीं आता। ऐसी स्थिति में कर्मचारी से ट्रेनिंग का खर्चा वसूला जाता है। सरकारी रिकार्ड के अनुसार , प्रियंका ने 225 दिन तक ट्रेनिंग की थी। प्रतिमाह उनकी ट्रेनिंग पर 20280 रुपये खर्च हुए थे। ट्रेनिंग में खर्च हुए 1.52 लाख रुपये सहित उन्हें 1.82 लाख रुपये जमा करने का नोटिस दिया गया है। शेष रकम अन्य देय से संबंधित है।

आपको बता दें कि प्रियंका मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं जब उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ तब रविवार की शाम उनके 38500 फालोअर्स थे। सोमवार की शाम फालोअर्स की संख्या 41 हजार के पार पहुंच गई है। फोन पर हुई बातचीत में प्रियंका मिश्रा ने बताया कि इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वो अब या तो सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी या मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगी।

LEAVE A REPLY