पूर्व डिप्टी मेयर अभय सेठ का निधन, लखनऊ की मेयर ने शोक जताया

लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया सहित नगर निगम सदन ने पूर्व डिप्टी महापौर स्वर्गीय अभय सेठ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

0
645

लखनऊ । महापौर संयुक्ता भाटिया सहित नगर निगम सदन ने  पूर्व डिप्टी महापौर स्वर्गीय अभय सेठ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है ज्ञात हो कि पिछले दिनों अभय सेठ का निधन हो गया था। सोमवार को नगर निगम में पूर्व डिप्टी महापौर रहे अभय सेठ के निधन पर लालबाग़ स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल में शोक सभा का अयोजन किया गया।

इस मौके पर महापौर ने शोक संदेश भी पढ़ा एवं सभी ने पार्षदों, अधिकारियों- कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा पार्षद दल नेता रामकृष्ण यादव, कार्यकारिणी सदस्य कौशलेंद्र द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, राम कुमार वर्मा, कुमकुम राजपूत, शैलेन्द्र सिंह बल्लू, कांग्रेस पार्षद दल नेता ममता चौधरी, संतोष राय, पम्मी, राज कुमार सिंह राजा सहित अन्य पार्षद अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY