दो सालों में 42 बार लगी जेलों में सेंध

0
626

भोपाल में जेल से फरार आंकवादियों के इनकाउंटर के बाद अब इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है| स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ़ इंडिया (सिमी) एक प्रतिबंधित संगठन है और सिमी के ये 8 सदस्य भोपाल जेल में क़ैद थे| सोमवार सुबह भोपाल पुलिस ने बताया था कि एक सुरक्षाकर्मी का गला रेतकर ये लोग जेल से फ़रार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने इन्हें एक मुठभेड़ में इनकाउंटर के दौरान मार गिराने का दावा किया है| कैदियों के फरार होने का यह कोई नया मामला नहीं है| यदि पूरे देश में कैदियों के फरार होने के मामलों पर नजर डालें तो पिछले दो वर्षों में 185 कैदी जेलब्रेक कर चुके हैं| भारत में कुल 1401 जेलें हैं जिसमें कुल 3,66,781 कैदियों के लिए स्थान है, जबकि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आकड़ों की माने तो वर्तमान में इन जेलों में 4,19,623 कैदी बंद हैं| इनमें लगभग 95.7 प्रतिशत पुरुष एवं 4.3 प्रतिशत महिला कैदी हैं| इसमें भी उत्तर प्रदेश की जेलों में सबसे अधिक लगभग 88,221 कैदी बंद हैं| बात जेलब्रेक की करें तो सन् 2014 में देश में जेलब्रेक के कुल 16 मामले सामने आए जिसमें 96 कैदी फरार हुए, जबकि 2015 में 26 मामले सामने आए और इसमें 89 कैदी फरार होने में कामयाब रहे|

LEAVE A REPLY