कोरोना का कहर! 24 घंटे में साढ़े तीन लाख नये मरीज

आपको बता दें कि इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 93.31 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 लाख, 13 हजार 365 हो गई है

0
513

लखनऊ / दिल्ली ।  देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में तीन लाख, 37 हजार 704 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। कोरोना को मात देने वालों की संख्या दो लाख 42 हजार, 676 है।

इस दौरान 488 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या तीन करोड़, 63 लाख, 01 हजार, 482 है।

आपको बता दें कि इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 93.31 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 21 लाख, 13 हजार 365 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 17.22 प्रतिशत हो गयी है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19.60 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 71 करोड़ 34 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here