ओवैसी बोले, सपा ऐसी वॉशिंग मशीन है जहाँ संघी, सेक्युलर हो जाते हैं!

आपको बताते चलें कि मुखिया गुर्जर कुछ दिन पहले तक यूपी में कमल के फूल की खुशबू को बिखर रहे थे, लेकिन इस बार चुनाव में दोबारा साइकिल की सवारी करेंगे।

0
482

लखनऊ / दिल्ली । आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में दो मुख्यमंत्रियों और तीन उप मुख्यमंत्रियों के फार्मूले के साथ दो दलों के साथ गठबंधन किया है । उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी को वाशिंग मशीन बताया और कहा कि सपा ऐस वाशिंग मशीन है जिसमें संघी सर्कुलर हो जाते हैं। लखनऊ में शनिवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का एलान किया है।

गठबंधन की घोषणा के वक्त ओवैसी ने कुछ ऐसा फॉर्मूला निकाला, जिसके बारे में शायद इससे पहले आपने कभी नहीं सुना होगा। ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन का एलान करते हुए कहा कि, अगर गठबंधन सत्ता में आता है तो राज्य मे 2 मुख्यमंत्री होंगे। इन दो मुख्यमंत्री में से एक ओबीसी समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से होगा।

आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय की राजनीति एवं उनके मुद्दे की बात करने वाले ओवैसी ने यहां 3 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला भी निकाल लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 3 डिप्टी सीएम होंगे जो मुस्लिम समुदाय से होंगे।

इससे पहले गुर्जर के सपा का दामन थामने के बाद ओवैसी ने उनकी पुरानी तस्वीरों के बहाने अखिलेश पर करारा तंज कसा है। ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा, “एसपी एक वाशिंग मशीन है जिसमें संघी सेक्युलर बन जाते हैं। मरहूम कल्याण सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के सुनील, स्वामी प्रसाद और अब ये. उम्मीद है के मुस्लिम एसपी नेता इनकी गुल-पोशी करेंगे और इनके सामाजिक न्याय के लिए अपनी जवानी क़ुर्बान करेंगे. बाक़ी बी-टीम का ठप्पा तो सिर्फ़ हम पर लगेगा।

आपको बताते चलें कि मुखिया गुर्जर कुछ दिन पहले तक यूपी में कमल के फूल की खुशबू को बिखर रहे थे, लेकिन इस बार चुनाव में दोबारा साइकिल की सवारी करेंगे। यूपी में मुसलमान कुल आबादी का 20 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में से 107 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता हार और जीत तय करने की ताकत रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here