लखनऊ / गाजीपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से चल रही जंग में विजय श्री प्राप्त करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र को मद्देनजर रखते हुए गाजीपुर नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू द्वारा जरूरत मंदो तक राशन किट पहुँचाने का कार्य निरन्तर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के निर्देशन व मार्गदर्शन में राशन किट का वितरण किया गया।
राशन कीट वितरण के उपरांत अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि पूरा देश कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर युद्ध लड़ रहा है।साथ ही उन्होंने भारत की संस्कृति व एकजुटता पर गर्व करते हुए एक कविता के माध्यम से जनता से अपील किया।
“हम सब के अंदर होता है एक योद्धा, बस उस योद्धा को जगाना है। इस युद्ध में हर किसी को कोरोना योद्धा बनकर दिखाना है। हम डाक्टर नही तो क्या हुआ, जो कर सकते है वही कर के दिखाना हैै” उन्होंने गाजीपुर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को देेेश का योद्धा बतातेे हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से लगातार राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रान्त कृष्ण बिहारी राय ने नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू सहित टीम के सदस्यों को इस पुनीत कार्य में निरंतर कार्यशील रहने के लिए साधुवाद दिया। राशन किट तैयार करने व वितरण में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अविनाश सिंह सोनू, संवाद सेल के पूर्व वजिला संयोजक विजय सिंह , नीरज राय, गाँधी, प्रिंस सिंह एवं लखनऊ के पत्रकार विवेक राय काा सहयोग प्राप्त हुआ।
सराहनीय प्रयास