लखनऊ ( राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जनपद लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर बच्चियों ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने बच्चियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं एव उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से देश व प्रदेश के बच्चों को हर सहायता प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया।






































