छत्तीसगढ़: रियल स्टेट कारोबारियों के घर-दफ्तर में इनकम टैक्स का छापा

छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त के.सी. घुमरिया के मुताबिक, उनके पास बिल्डर, स्टील कारोबारी,कपड़ा, सर्राफा और बड़े हॉस्पिटल के संचालकों की पूरी फेहरिश्त है.

2
868

लखनऊ /रायपुर। छत्तीसगढ़ में रियल स्टेट से जुड़े आधा दर्जन बड़े कारोबारियों के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है. छापेमारी सुबह तड़के लगभग साढ़े चारबजे की गई. इस वक्त तमामठिकानों पर निजी सुरक्षा गार्ड पहरा दे रहे थे. 30 सितंबर के पहले हुई आयकरकी इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है. काले धन व अघोषित आय को लेकर आयकरघोषणा योजना के तहत अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 है.

यहां पड़ा छापा
जिन बड़े कारोबारियों के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा उनमें वीआईपी ग्रुप के राकेश पांडे, लालगंगा ग्रुप के ललितपटवा, पार्थवी ग्रुप के शैलेश वर्मा, ऐश्वर्या ग्रुप के निखिल धगट, कोरब्रिज टावर ग्रुप और संजय बघेल ग्रुप शामिल हैं. 200 से ज्यादा आयकरअधिकारियों ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, पाटन, बिलासपुर, रायगढ़ और अंबिकापुरमें इन तमाम कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला. आयकर की इस दबिशमें रायपुर के अलावा नागपुर, भोपाल, इंदौर और दिल्ली के अधिकारी शामिल हुए.बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित संपत्ति प्राप्त हुई है.

300 कारोबारियों पर है नजर
छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त के.सी. घुमरिया के मुताबिक, उनके पास बिल्डर, स्टील कारोबारी,कपड़ा, सर्राफा और बड़े हॉस्पिटल के संचालकों की पूरी फेहरिश्त है. इनमेंसे कई को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. जिन संस्थाओं, कंपनियों औरव्यक्तियों के बारे में विभाग के पास पुख्ता सबूत हैं, उन्ही के यहां 30 सितंबर के पहले छापे मारे जा रहे हैं.अब तक विभाग ने लगभग 500 करोड़ अघोषितआय सरेंडर करवाई है। For more updates follow on X

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here