गौहत्या के खिलाफ फतवा जारी करें मुस्लिम धर्मगुरु : मो० आवेश

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति सदस्य मो0 आवेश ने मुस्लिम युवाओं से गौरक्षा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है उन्होंने पीएम Narendra Modi के विकसित भारत संकल्प और सीएम Yogi Adityanath की कानून व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति का समर्थन किया है।

0
35

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो० आवेश ने देशभर के मुस्लिम धर्मगुरुओं से गौहत्या के खिलाफ फतवा जारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी समुदायों को मिलकर कार्य करना चाहिए। मो० आवेश ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है तथा उसकी सुरक्षा केवल किसी एक धर्म की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।

मो० आवेश ने कहा कि भारत का मुसलमान देश की एकता, संविधान और कानून व्यवस्था के साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई व्यक्ति गौहत्या जैसी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उससे भारतीय मुसलमानों का कोई संबंध नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय संविधान और कानून के तहत तत्काल और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गौहत्या करने वाले व्यक्ति की किसी प्रकार की कानूनी पैरवी नहीं की जानी चाहिए और समाज को ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए।

Prime Minister Narendra Modi signing files in his office.
Prime Minister Narendra Modi

उन्होंने मुस्लिम युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे गौरक्षा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गौहत्या के खिलाफ फतवा जारी करें और समाज में भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दें। श्री आवेश ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास” का संदेश देकर देश को नई दिशा दी है।

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य मो० आवेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की कानून व्यवस्था और गौसंरक्षण को लेकर चल रही नीतियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज मजबूत हुआ है और गौ तस्करी व अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

UP CM Yogi Adityanath addresses public gathering from dias.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

श्री आवेश ने कहा कि मुसलमानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का सम्मान करते हुए बकरीद की नमाज़ ईदगाहों /मस्जिदों में अदा करना चाहिए क्योंकि सड़कें सार्वजनिक हित के लिए होती हैं ना कि धार्मिक प्रयोजन के लिए। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करना चाहिए विशेषकर मुस्लिम धर्मगुरुओं को गौहत्या के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए।

LEAVE A REPLY