Padma Awards सेवा और समर्पण का सम्मान है :CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली उन विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिन्हें इस वर्ष के Padma Awards से सम्मानित किया गया है।

0
26

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक सादे समारोह में सोमवार को पद्म पुरस्कार (Padma Awards) प्रदान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली उन विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिन्हें इस वर्ष के Padma Awards से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि Padma Awards देश की प्रतिभाओं, समर्पण और सेवा भावना का सम्मान हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Padma Awards के तहत पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध वायलिन वादिका N. Rajam और दिवंगत फिल्म अभिनेता Dharmendra के परिजनों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

चिकित्सा क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. केवल कृष्ण ठकराल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रोंकियल अस्थमा के उपचार में ‘कर्ण वेधन’ जैसी तकनीक विकसित कर उन्होंने मानवता की बड़ी सेवा की है। वहीं कालाजार विशेषज्ञ प्रो. श्याम सुंदर को मिले Padma Awards को चिकित्सा अनुसंधान और जनसेवा का सम्मान बताया।

कृषि विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. अशोक कुमार सिंह को मिले Padma Awards पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की उन्नत प्रजातियों के विकास और किसान हित में उनके कार्य आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही टीबी एवं एमडीआर-टीबी उपचार में योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. राजेंद्र प्रसाद को मिले Padma Awards को भी उन्होंने चिकित्सा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

भारत गणराज्य की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पुरातत्व एवं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में प्रो. बुद्ध रश्मि मणि तथा खेल जगत में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता Praveen Kumar को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इन विभूतियों की उपलब्धियां युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल स्रोत हैं।

LEAVE A REPLY