बकरीद और बड़ा मंगल पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं :सीएम योगी

लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने बकरीद और बड़े मंगल से पहले कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल बैठक की। ईदगाहों पर सुरक्षा, सोशल मीडिया निगरानी, अतिरिक्त फोर्स और साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए गए।

0
43

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को आगामी त्योहारों बकरीद और बड़ा मंगल के मद्देनजर कानून व्यवस्था, सोशल मीडिया निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव एसपी गोयल, ACS गृह, DGP राजीव कृष्णा, ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश सहित सभी जिलों के DM, कमिश्नर, SP और IG वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में ईदगाहों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स लगाई जाए। पुलिस और प्रशासन लगातार गश्त करें ताकि बकरीद और बड़ा मंगल के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति न बने।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में खुले में नमाज को लेकर भी सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा कि  बकरीद की नमाज केवल तय स्थानों पर ही अदा की जाए। किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी, उन्होंने अपील की है कि सभी लोग पुरानी परंपरा और नियमों के अनुसार ही त्योहार मनाएं तथा प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे। क़ानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते… पढ़िये ये खबर 

सूबे के मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। नगर निकायों को कुर्बानी के बाद साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है। सड़क, गली और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बिजली और पानी की व्यवस्था को लेकर भी सीएम योगी ने अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। बकरीद और बड़ा मंगल के दौरान कहीं भी बिजली कटौती या पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया निगरानी को लेकर 24 घंटे मॉनिटरिंग के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बकरीद और बड़ा मंगल के मद्देनजर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह और गलत जानकारी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो और पुलिस की साइबर टीम लगातार निगरानी रखे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न होने चाहिए। सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

LEAVE A REPLY