लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी की सरोजनी नगर विधानसभा
प्रत्याशी श्रीमती स्वाती सिंह ने पूरी विधानसभा अपने हजारो कार्यकर्ताओ के
साथ फिर एक बार मथ दी | जनता का प्यार और स्वागत देखकर श्रीमती स्वाती सिंह भी भावुक हो उठी |
उन्होंने ये भी कहा कि मुझे भी लगने लगा है कि सरोजनी नगर की जनता का स्वाभिमान हिलोरे मार
रहा है | केन्द्रीय कार्यालय पर जब जूलूस का समापन हुआ तो स्वाती सिंह के
पति एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओ से
कहा कि लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है केवल प्रचार ही ख़त्म हुआ है | अब आपको एक-एक
घर जाकर वोटर पर्चियां पहुचानी है, और मतदान वाले दिन 19 फरवरी को एक- एक घर
से मतदाता को निकाल कर प्रदेश हित में मतदान करने का आग्रह करना है | इसी
प्रकार प्रत्याशी स्वाती सिंह ने भी कार्यकर्ताओ से यही निवेदन दोहराया |
जूलूस में जिला प्रभारी अजय त्रिपाठी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू
सिंह, राजकिशोर रावत, विक्रम सिकरवार, चन्द्रमोहन चौवे, कुलदीप तिवारी, अश्वनी
दीक्षित, प्रयाग मती गुप्ता, सविता अवस्थी समेत हजारो की संख्या में युवा
मोर्चा, महिला मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे |






































