बलरामपुर: जाने-माने कवि तथा राज्यसभा के पूर्व सांसद बेकल उत्साही का शनिवार सुबह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया | वह करीबन 88 साल के थे | इन्हें यशभारती सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है। शुक्रवार को वह दिल्ली स्थित आवास में थे, जहां वह बाथरूम में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे | ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था | और आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई |