सूत्रों की माने तो सपा में जारी घमासान के बीच प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आजम खान का नाम सामने आ रहा है| सूत्रों के मुताबिक आजम खान पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं| इसी उलट-फेर में अमर सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की कवायद भी देखने को मिल सकती है| जबकि शिवपाल सिंह यादव स्वयं ही पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं| राम गोपाल यादव की पार्टी में वापसी पर असमंजस बना हुआ है| इन सब पार्टी के नेताओं के बीच मचे दंगल में किसको पटकनी देगा और किसकी होगी जीत फिलहाल इस समय प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि जनता विगत कई महीनों से अपनी समस्याओं को लेकर चारों खाने चित है| पार्टी और परिवार के नाटक से जनता अब निराश होती जा रही है|