हाईवे व रिहायशी इलाकों में मुर्गा व बकरे काटने की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाय :सुनील भराला

0
687

मेरठ सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए पं. सुनील भराला ने कहा कि 14 वर्षों के बाद यूपी में भगवा सरकार बनी है तथा चुनौतियाँ तो बहुत है परन्तु स्वीकार करने वाले चुनौतियों से भी बड़े हैं | हमारे सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायक मिलकर सभी संगठनों से तालमेल बिठाकर जनता की आशाओं पर खरा उतरेंगे | विरोधी दल के लोग चुटकी ले रहे हैं कि किसानों का कर्ज पहली कैबिनेट की बैठक में माफ़ करना चाहिए था इसको लेकर यूपी सरकार तत्काल घोषणा करने जा रही है |

श्री भराला ने आगे बोलते हुए कहा कि विगत दिनों सर्वोच्च न्यायालय ने एक निर्णय किया था कि सड़क के बीचों बीच या किनारे सरकारी जमीनों पर मन्दिर, मस्जिद, मजार, और पीर बनाये गए हैं उन्हें तत्काल हटाया जाय नहीं तो अविलम्ब बुलडोजर से ध्वस्त किया जाय लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | जिला प्रशासन द्वारा ऐसे अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाये |

श्री भराला ने अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तक जो वे सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे वो तत्काल अपनी मानसिकता बदल दे और आई.जी., डी.आई.जी., तथा पुलिस अधीक्षक तत्काल कत्लखानों को बंद करवाने हेतु कार्यवाही करें | विश्वविद्यालय, मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारे के 500 मीटर में अवैध ठेकों को बंद किया जाये | हाईवे पर तथा रिहायशी इलाकों में मुर्गा व बकरे काटने की दुकानों को तत्काल बंद कराया जाय |

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री भराला ने कहा कि राममन्दिर शीघ्र ही बनेगा भारतीय जनता पार्टी के 325 विधायक का जीतना इस बात का प्रमाण है | रामजन्मभूमि पर कोई विवाद नहीं था तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने इस विवाद बनाया है और 2019 तक राममन्दिर का निर्माण पूरा हो जायेगा | मेरठ जनपद की झुग्गी बस्तियों में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को चिन्हित किया जाये और झुग्गीवासियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है सभी को पक्का मकान सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा |

LEAVE A REPLY