वृद्धावस्था पेंशन योजना से AADHAAR ऐसे जोड़ें

निदेशक श्री कुमार ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी निकटस्थ ग्रामपंचायत/विकासखण्ड/नगरपालिका/ नगर पंचायत/जनसुविधा केन्द्र/जोनवार आयोजित हो रहे शिविरों में अपना आधारकार्ड, पासबुक व मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें।

0
282

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। Lucknow में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। जनपद के कुल 93,632 लाभार्थियों का आधार सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। निदेशक समाज कल्याण Rakesh Kumar ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखण्ड, नगर निकाय, वार्ड और मोहल्ला स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जोनवार शिविरों और बैंकों से अभिलेख प्राप्त कर लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

श्री कुमार ने बताया कि शासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र बुजुर्ग तक समय पर पेंशन की धनराशि पहुंचाना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक 56,892 लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि भेजी जा चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शेष लाभार्थियों का सत्यापन भी शीघ्र पूरा कराया जाए।

समाज कल्याण विभाग का कहना है कि यह अभियान पारदर्शिता सुनिश्चित करने और वास्तविक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वर्तमान में 31863 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण किया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7100 नवीन वृद्धजनों की पेंशन भी स्वीकृत की जा चुकी है।

निदेशक श्री कुमार ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थी निकटस्थ ग्रामपंचायत/विकासखण्ड/नगरपालिका/ नगर पंचायत/जनसुविधा केन्द्र/जोनवार आयोजित हो रहे शिविरों में अपना आधारकार्ड, पासबुक व मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए लाभार्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, लखनऊ विकास भवन, तृतीय तल सर्वोदय नगर मीना मार्केट के पास, इंदिरानगर, लखनऊ में सम्पर्क कर सकते हैं। आधार प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2022 निर्धारित की गयी है। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY