आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाली कड़ी का नाम है योग

योग हमारी प्राचीन पद्धति है जिसको लेकर लोगों में धीरे-धीरे जागरुकता आ रही है। योग हमें स्वस्थय रखने के साथ मानसिक एवं आत्मिक संतुष्टि देता है। इसलिए कहा गया है करो योग, रहो निरोग। प्रातः कालीन शिविर के दौरान योग सहायक चंद्रकेश एवं योगाचार्य सुशील वाजपाई का भी विशेष सहयोग रहा है।

0
390

लखनऊ /बहराइच । उत्तर प्रदेश का बहराइच जिला योग का महाकुंभ बनने जा रहा है। जिलाधिकारी‌ बहराइच के निर्देश पर‌ जिलें में  योग का महाकुंभ चल रहा है। आपको बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने‌ पर‌ देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे जिला ब्यूरो अवधेश वर्मा ने बताया कि 

जिलाअधिकारी बहराइच द्वारा 21 मई से 21 जून तक योग माह घोषित किया गया है। जिलाधिकारी बहराइच के‌ निर्देश के अनुसार व क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में स्थित इंदिरा स्टेडियम में प्रातः 6:30 से 7:15 तक प्रातः कालीन योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान जिले में स्थित समस्त सरकारी विधालयों में कार्यरत शिक्षिकों को काॅमन योग प्रोटोकाॅल का प्रशिक्षण दिया जायेगा। वही योग प्रशिक्षण दे रहे योग विशेषज्ञ (आयुष विभाग) प्रवीण वर्मा ने बताया कि योग का अर्थ जोड़ना है।

योग के महत्व को इस बात से समझा जा सकता है कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने वाली कड़ी का नाम योग है। योग हमारी प्राचीन पद्धति है जिसको लेकर लोगों में धीरे-धीरे जागरुकता आ रही है। योग हमें स्वस्थय रखने के साथ मानसिक एवं आत्मिक संतुष्टि देता है। इसलिए कहा गया है करो योग, रहो निरोग। प्रातः कालीन शिविर के दौरान योग सहायक चंद्रकेश एवं योगाचार्य सुशील वाजपाई का भी विशेष सहयोग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here