News DON ने पूछा, लखनऊ में ही क्यों इंतकाम… The Revenge? तो क्या बोले डायरेक्टर

परदेसिया फिल्म्स के निर्देशक शशिकांत यादव  एवं वेब सीरीज इंतकाम... दी रिवेंज के निर्माता विवेक तिवारी ने न्यूज डॉन से बात करते हुए बताया कि हिंदी वेब सीरीज को पूरी शूटिंग प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही होगी। यह वेब सीरीज लोगों को मनोरंजन के साथ सतर्क भी करेगी।

0
1128

लखनऊ /दिल्ली । हिंदी वेब सीरीज इंतकाम… The Revenge का शुभारंभ सोमवार को परदेसिया फिल्म्स के बैनर  तले हुआ। ब्राह्मण चेतन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन कृष्ण द्विवेदी ने क्लैप दे कर के वेब सीरीज का शुभारंभ किया। परदेसिया फिल्म्स के निर्देशक शशिकांत यादव  एवं वेब सीरीज इंतकाम… दी रिवेंज के निर्माता विवेक तिवारी ने न्यूज डॉन से बात करते हुए बताया कि हिंदी वेब सीरीज की पूरी शूटिंग प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही होगी। यह वेब सीरीज लोगों को मनोरंजन के साथ सतर्क भी करेगी।

निर्देशक शशिकांत यादव ने हमारे संवाददाता विकास टम्टा को बताया कि इस वेब सीरीज के बाद उत्तर प्रदेश में ही प्रदेश के मशहूर साहित्यकार डॉ राम मिश्रा के उपन्यास “जल टूटता हुआ” की कहानी पर आधारित फिल्म कुंजू बिरजू एवं साथ में पिया की गोरी एवं पागल हम ना हईं सरकार फिल्मों की शूटिंग करेंगे इस वेब सीरीज एवं आने वाली फिल्मों को इंडिया  फास्ट चैनल आगामी अप्रैल से प्रसारित करेगा।

आपको बता दें कि वेब सीरीज इंतकाम… दी रिवेंज के निर्माता विवेक त्रिपाठी हैं जबकि इसकी पटकथा  विद्यावती चंदन ने लिखी है सह निर्दशन समीर पटेल एवं विशाल का है। वेब सीरीज में मुख्य कलाकार की भूमिका में राज गौतम, शशिकांत यादव विवेक,  प्रतीक पांडे, जगदीश निषाद, बबीता सिंह अबुर रस्तोगी, राहत, नीलिमा तिवारी, अमर सिंह एवं सुशांत सूर्यवंशी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here