रोज तो यही बोलते हैं कि आज बहुत गर्मी है, वाकई गर्मी है। क्या टूटेगा इस बार 64 सालों का रिकॉर्ड!

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दुनिया के 14 शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा। इनमें 14 शहर भारत और पाकिस्तान के हैं।

0
338

लखनऊ / दिल्ली । देश में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारत के करीब 70 फीसदी हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80 फीसदी आबादी है। बुधवार को देश के 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। इनमें सात शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में अप्रैल के बचे तीन दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। आने वाले दो दिन यानी 29 और 30 अप्रैल को भयंकर लू चलेगी। एक मई रविवार को संभवत: गर्मी का पीक रहेगा। रविवार को इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 47-48 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। हालांकि 2 मई से तापमान कम होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगीं।

भीषण गर्मी का प्रकोप गंगा पर भी पड़ने लगा है। गंगा में नरौरा डैम से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा में जलस्तर अच्छा बना रहता है, मगर तापमान बढ़ने के साथ ही नरौरा डैम से बीते 15 दिनों में पानी का डिस्चार्ज बेहद कम 12,010 क्यूसेक तक ही रह गया है। बीते 5 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि अप्रैल में गंगा इतनी ज्यादा सूख गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दुनिया के 14 शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा। इनमें 14 शहर भारत और पाकिस्तान के हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा दिन का तापमान स्वाजीलैंड के साइटकी में 57.4 डिग्री दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY