मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद की बधाई दी कहा, ईद ख़ुशी और मेलमिलाप का संदेश लेकर आता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने प्रदर्शनकारियों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुये ईद उल फ़ित्र अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती के अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

0
474

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने ईद उल फितर अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा ईद उल फितर का त्योहार खुशी और मेल मिलाप का संदेश लेकर आता है यह पर्व अमन चैन और सौहार्द का संदेश देता है।

बधाई संदेश में मुख्यमंत्री  ने कहा है कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यन्त पुण्यदायी तिथि माना गया है अक्षय तृतीया युगादि तिथि है अर्थात इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त है श्रद्धालुओं द्वारा इस तिथि को भगवान विष्णु के लक्ष्मीनारायण रूप का विशेष रूप से पूजन किया जाता है।

आपको बता दें कि ईद उल फ़ित्र का त्योहार रमज़ान के एक महीने के रोज़ों के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है। वहीं अक्षय तृतीया की तिथि सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है इसी तिथि को भगवान परशुराम की जयन्ती भी मनायी जाती है समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है उन्होंने कहा कि धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करके ही लोक कल्याण एवं लोक मंगल का संकल्प पूरा किया जा सकता है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने प्रदर्शनकारियों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुये ईद उल फ़ित्र अक्षय तृतीया तथा परशुराम जयन्ती के अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here